Fitness Video: भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो गए हैं। 15 अगस्त को सभी देशवासी आजादी के जश्न में डूबे नजर आए। आम लोगों के साथ-साथ मनोरंजन जगत के सितारों ने भी पोस्ट कर फैंस को अपने स्वतंत्रता दिवस के सेलिब्रेशन की झलक दिखाई। इसी कड़ी में बी-टाउन के दो सितारों ने इस खास मौके पर भी अपने वीडियो के जरिए फैंस को फिटनेस का संदेश दिया। ये दो सितारे अपनी फिटनेस के लिए जाने जाने वाले स्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) हैं।

विज्ञापन

अनिल कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो (Anil Kapoor Video) पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने डेली रूटीन को फॉलो करते हुए दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने इस रूटीन को खास बनाते हुए हाथ में राष्ट्र ध्वज पकड़ दौड़ लगाई। एक्टर का ये पोस्ट सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, और लोग इसे लाइक करते हुए अनिल को अपना इंस्पीरेशन बता रहे हैं। अनिल के वीडियो को अबतक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और ये सिलसिला लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ टाइगर श्रॉफ ने भी अपना एक बेहतरीन वीडियो (Tiger Shroff Video) साझा कर फैंस को फिटनेस के लिए मोटिवेट किया है। इस क्लिप में एक्टर तिरंगे के सामने उसे सलाम करते हुए बेहतरीन स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर कर टाइगर ने कैप्शन में लिखा, ‘जय हिंद, वन्दे मातरम्।’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, टाइगर जल्द ही फिल्म ‘गणपत’ में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में उनके अपोजिट कृति सेनन होंगी।

विज्ञापन

इस तरह अनिल कपूर और टाइगर श्रॉफ ने अपने पोस्ट के जरिए फैंस को फिटनेस का संदेश दिया है। दोनों सेलिब्रिटी का वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ