Tiger 3 Trailer Pathaan Connection: फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए आखिरकार बीते दिन मेकर्स ने टाइगर 3 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। लोगों को जैसी उम्मीद थी सलमान खान ने ट्रेलर में धांसू एक्शन सीन किया है। फिल्म के ट्रेलर में कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी शानदार अवतार में नजर आए हैं। टाइगर 3 यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। यही वजह है कि पिछले काफी समय से कहा जा रहा है कि इस फिल्म का शाहरुख खान की पठान और ऋतिक रोशन की वॉर के साथ कनेक्शन होने वाला है। उस कनेक्शन के बारे में फिलहाल तो ट्रेलर से कुछ पता नहीं चला है, लेकिन एक ऐसी चीज है जिसका पठान से कनेक्शन है।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: 19वें दिन ‘फुकरे 3’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट, ‘मिशन रानीगंज’ ने बटोरे इतने करोड़
ये हो सकता है कनेक्शन
दरअसल सोशल मीडिया पर लोगों ने इस ट्रेलर का पठान से कनेक्शन ढूंढ निकाला है। दरअसल, एक सीन में सलमान किसी से फोन पर बात कर रहे हैं और कहते हैं, ‘मुझे एक मिशन के लिए तुम्हारी जरूरत है। रॉ के लिए नहीं पर्सनल है।’ इस सीन को देखने के बाद फैंस इस बात के कयास लगा रहे हैं कि टाइगर अपनी पत्नी जोया को छुड़ाने के लिए पठान से मदद मांग रहा है।
पठान में मिला था हिंट
ट्रेलर से इस क्लिप को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, टाइगर अपने दोस्त को मदद के लिए बुला रहा है। वहीं शाहरुख के फैन ने लिखा, व्यक्तिगत बदला लेने के लिए भी टाइगर को पठान की जरूरत है। वहीं पठान और टाइगर की बात करें तो दोनों को एकसाथ शाहरुख खान की फिल्म पठान में देखा गया था। इस फिल्म में टाइगर पठान को बचाने के लिए ट्रेन में एक्शन सीन करता हुआ नजर आता है। वहीं आखिरी सीन में पठान और टाइगर बात करते हुए नजर आते हैं और हिंट मिलता है कि दोनों एकसाथ नजर आ सकते हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
इस ट्रेलर में सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ का एक्शन अवतार देखने लायक है। खासकर उनके टॉवल वाले सीन ने सभी को दंग कर दिया है। इससे पहले ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में भी कैटरीना एक्शन करती नजर आई थीं और फैन्स अब तीसरे पार्ट में उन्हें फिर से मारधाड़ करते हुए देखना चाहते हैं। यह फिल्म 12 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 hr agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
2 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
5 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
6 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
7 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
7 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
8 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
8 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines