Anupamaa TRP List Position: हर हफ्ते ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) की ओर से टीआरपी की लिस्ट जारी की जाती है, जिसमें टीवी के बड़े शो को रेटिंग के हिसाब से पोजीशन दी जाती है। हाल में लिस्ट जारी की गई है, जिसमें हमेशा की तरह टीवी के टॉप शो को रेटिंग दी गई है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में जहां दर्शकों का फेवरेट टीवी शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) पहले टॉप पोजीशन पर था, जो अब अपनी इस पोजीशन को खो चुका है। जी हां… जारी लिस्ट में ‘अनुपमा’ की टॉप पोजीशन कोई और टीवी शो हासिल कर चुका है।
जारी की लिस्ट में टीवी के 10 शो ने एंट्री मारी है, जिनकी रेटिंग और पोजीशन के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। बीते हफ्ते TRP की लिस्ट में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के शो अनुपमा (Anupamaa) को बड़ा झटका देते हुए ‘गुम है किसी के प्यार में (Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein)’ ने बाजी मार ली। इस शो को इस हफ्ते और पिछले हफ्ते दर्शकों का खूब प्यार मिला।
TRP की लिस्ट में हुई Bigg Boss 17 की एंट्री
सामने आ रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्ट में जल्द ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) में नजर आने वाले सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) ने धमाकेदार शानदार एंट्री की है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) की ओर से जारी TRP लिस्ट के मुताबिक, ‘बिग बॉस 17’ इस लिस्ट में पांचवे नंबर की पोजिशन पर आता है, जिसकी रेटिंग 1.9 रही। वहीं पहले और दूसरे नंबर पर कौन है चलिए जानते हैं?
TRP के पहले और दूसरे नंबर पर पहुंचा ये शो
वहीं, लिस्ट में पहले और दूसरे नंबर पर आने वाले टीवी शो के बारे में बात करें तो, TRP का पहला नंबर पर स्टार प्लस पर आने वाला टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) ने हासिल किया, जिसको इस हफ्ते 2.3 की बार्क रेटिंग मिली। जबकि दूसरा नंबर ने स्टार प्लस पर ही आने वाले टीवी शो ‘तेरी मेरी डोरियां’ (Teri Meri Doriyaann) ने हासिल किया, जिसको इस हफ्ते 2.1 की बार्क रेटिंग मिली है।
यह भी पढ़ें: एक, दो या तीन नहीं… 13 फ्लॉप फिल्में देने के बाद अब Salman Khan संग भिड़ने जा रहा यह एक्टर
तीसरे नंबर पर पहुंची Anupamaa
वहीं, हमेशा TRP की लिस्ट में टॉप पर रहने वाला टीवी शो ‘अनुपमा’ अब इस लिस्ट में लुढ़कते हुए तीसरे नंबर पर आ पहुंचा है। शो को इस हफ्ते महज 2.0 की बार्क रेटिंग मिली। इसके अलावा चौथे नंबर पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाताा है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai), पांचवें पर ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17), छठे नंबर पर ‘इमली’ (Imlie), सांतवे पर ‘पांड्या स्टोर’ (Pandya Store), आठवे पर ‘शिव शक्ति’ (Shiv Shakti), नौवे पर ‘बातें कुछ अनकही सीं’ (Baatein Kuch Ankahee Si) और आखिरी पायदान यानी दसवें पर ‘परिणीति’ (Parineetii) है।
संबंधित खबरें
LIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
25 mins ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
44 mins agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
8 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
10 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
12 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
16 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
16 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines