Salman Khan On Tiger 4: सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 दिवाली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म से जितना लोगों को उम्मीद थी, उतना बढ़िया प्रदर्शन कर नहीं कर पा रही है। वहीं वर्ल्ड कप के कारण आठवें दिन यानि बीते रविवार को फिल्म की कमाई में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। संडे को फिल्म ने महज 10 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि फिर भी सलमान और कटरीना फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में सलमान और कटरीना विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत को सपोर्ट करने अहमदाबाद पहुंचे थे। इस दौरान सलमान खान ने टाइगर 4 (Salman Khan On Tiger 4) को लेकर एक बड़ा हिंट दे दिया है।
टाइगर और जोया की वापसी
मैच के दौरान कटरीना कैफ क्रिकेटर विराट कोहली के खेल के प्रति समर्पंण और जुनून की तारीफ कर रही थीं, इसी दौरान सलमान खान ने टाइगर फ्रेंचाइजी के एक और सीक्वल यानि टाइगर 4 को लेकर बड़ा संकेत दिया है। जी हां, सलमान खान ने पुष्टि कर दी है कि वह और कटरीना कैफ ‘टाइगर 4’ में टाइगर और जोया के रूप में वापसी करेंगे। रविवार को आईसीसी विश्व कप 2023 फाइनल के मौके पर बोल रहे थे और इसी दौरान अभिनेता ने टाइगर 4 को लेकर फैंस को हिंट दिया है। बता दें कि टाइगर 4 वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का कारोबार किया है।
यह भी पढ़ें: अपनी पार्टी के लिए किराए पर ड्रेस देते हैं Manish Malhotra, फराह खान ने किया खुलासा
जब सलमान ने दिया हिंट
कटरीना विराट कोहली पर बात कर रहीं थीं, तभी उन्होंने कहा, ‘विराट को देखकर जब उन्होंने आरसीबी के लिए आईपीएल खेलना शुरू किया, तब से लेकर अब तक के सफर और ग्राफ को देखिए…।’ इस बीच सलमान खान ने तुरंत कहा, ‘और, आपने टाइगर से लेकर टाइगर 3 भी देखी ना और वह भी 57 पर। अब 60 पर टाइगर 4 का इंतजार करें।’ सलमान की बात सुनकर कटरीना कहती हैं कि सल्लू और विराट दोनों ही फिटनेस के लिए ग्रेट इंस्पिरेशन हैं। कटरीना कैफ ने अनुष्का शर्मा की भी खूब तारीफ की है।
टाइगर 3 की कमाई में हो रही गिरावट
टाइगर 3 की बात करें तो इस फिल्म का लोग में जबर्दस्त बज बना हुआ है। बीते दिनों तो फिल्म ठीक प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन जैसे-जैसे विश्व कप का फाइनल मुकाबला नजदीक आता जा रहा था, कमाई में गिरावट देखी गई। बता दें कि टाइगर 3 में सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines