Tiger 3: इन दिनों सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर खूब सुर्खियों में है। हाल ही में इस फिल्म के पहले गाने ‘ले के प्रभु का नाम’ का टीजर रिलीज किया गया है, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया।
वहीं, अब सलमान खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए है। दरअसल, एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी पोस्ट की है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि प्यार में ऐसा ही होता है।
यह भी पढ़ें- ‘जब साइरन बजेगा तो समझो क्राइम की बैंड बजेगी…’ इस दिन आ रही Indian Police Force
सलमान खान ने किया पोस्ट
दरअसल, हाल ही में सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने कैटरीना कैफ की दो फोटोज शेयर की है। कैटरीना की ये फोटोज फिल्म ‘टाइगर 3’ के पहले गाने ‘ले के प्रभु का नाम’ से हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा है कि ‘कैट तुमने तो बवाल मचा दिया, तुम्हारे साथ डांस करने में हमेशा अच्छा लगता है। मिलिए टाइगर और जोया से इस पार्टी ट्रैक के साथ…लेके प्रभु का नाम…23 अक्टूबर को रिलीज हो रहा है और टाइगर सिनेमाघर में आपसे मिलने के लिए 12 नवंबर को आएगा।’
किलर लुक में नजर आई कैटरीना
सलमान के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर भूचाल-सा ला दिया। हर तरफ इसी की चर्चा भी हो रही है। वहीं, अगर फोटो की बात करें तो इन तस्वीरों में कैटरीना किलर लुक में नजर आ रही हैं। पहले फोटो में एक्ट्रेस ब्लैक ट्यूब टॉप के साथ ब्लैक शॉर्ट्स पहने हुए है और दूसरे फोटो में पीले रंग की ड्रेस पहनकर कैमरे के सामने किलर पोज दे रही हैं। हालांकि कैटरीना का लुक फैंस को भी बेहद पसंद आ रहा है।
फैंस को ‘टाइगर 3’ का बेसब्री से इंतजार
बता दें कि हाल ही में ‘टाइगर 3’ फिल्म के पहले गाने ‘ले के प्रभु का नाम’ का टीजर जारी किया गया, जो फैंस को बेहद पसंद आय़ा। साथ ही अब फैंस को इस फिल्म की रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
20 mins agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
1 hr agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
3 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
5 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
7 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
8 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
9 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
10 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
10 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines