Tiger 3 Review: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर-3’ (Tiger 3) का फैंस को कब से इंतजार था। अब ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। दिवाली के खास मौके पर सलमान खान (Salman Khan) ने कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ मिलकर अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। साथ ही YRF के स्पाई यूनिवर्स में भी एंट्री मार ली है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के कैमियो ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं, ‘एक था टाइगर’ (Ek Tha Tiger) में सलमान और कैटरीना के रोमांस ने भी फैंस को इम्प्रेस किया था।
सलमान को घोषित किया ‘गद्दार’
वहीं, ‘टाइगर जिंदा है’ (Tiger Zinda Hai) की स्टोरी भी कमाल थी। लेकिन ‘टाइगर 3’ अब लोगों को काफी लंबी और बोरिंग लग सकती है। हो सकता है कि पठान का कैमियो भी अब इस फिल्म को डूबने से बचा न सके। बता दें, ‘टाइगर 3’ में एक बार फिर कुछ ऐसी चीजें देखने को मिली हैं जैसे कि फिल्म में सलमान खान को इस बार भारत और पाकिस्तान द्वारा ‘गद्दार’ घोषित कर दिया गया है। लेकिन ऐसा क्यों हुआ इसका कनेक्शन पूर्व ISI के प्रमुख आतिश रहमान (इमरान हाशमी) से है, जिसका जोया यानी कैटरीना कैफ से पुराना नाता है।
फिल्म में दिखी कमियां
इस फिल्म में न्यूक्लिअर कोड्स, धोखा और कुछ एजेंट्स देखने को मिलेंगे जिसके बाद लोगों को ‘मैं हूं ना’ की भी याद आ सकती है। यानी आपको कुछ भी नया या थ्रिलिंग नहीं लगेगा। फिल्म में वही जासूसी की घिसी-पिटी बातें दिखेंगी और कोई नयापन महसूस नहीं होगा, जिसकी वजह से टाइगर बहुत ही बोरिंग लग सकती है। यशराज फिल्म्स को एक्शन सीन्स की क्वालिटी पर ध्यान देने की जरूरत है। इस फिल्म में भी पठान और वॉर की तरह ही ग्रीन स्क्रीन देखी जा सकती है।
चल गया शाहरुख का चार्म
इसके अलावा एक्टर्स की स्टंट परफॉर्म करते हुए बॉडी लैंग्वेज भी सही नहीं लग रही। ‘टाइगर- 3’ की शुरुआत में सिर्फ कैटरीना कैफ की टर्किश बाथ फाइट ही अच्छी लगती है। वहीं, इमरान हाशमी का किरादर भी ‘पठान’ के जॉन अब्राहम की तरह लगता है। सलमान-कटरीना और इमरान स्टारर ‘टाइगर 3’ में शाहरुख खान ने पूरी लाइमलाइट चुरा ली। पठान की एंट्री से दर्शकों के बीच खूब क्रेज दिखा। थिएटर्स पठान की आवाज से गूंज उठा। कुछ लोगों का कहना है कि शाह रुख ने ‘टाइगर 3’ की नैया डूबने से बचाई है।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
22 mins agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
1 hr agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
22 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines