Tiger 3 Day 2 Advance Booking: सलमान खान की ‘टाइगर 3‘ दिवाली पर सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन चुकी है। खराब स्क्रीनप्ले के बावजूद इसके पहले दिन की दमदार एडवांस बुकिंग से फिल्म का तगड़ा कलेक्शन हुआ है। फिल्म को लेकर एडवांस बुकिंग (Tiger 3 Day 2 Advance Booking) हफ्तेभर पहले से ही शुरू कर दी गई थी। लेकिन अब रिपोर्ट्स के जरिए पता चला है कि फिल्म की दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार का दिन टाइगर 3 के चुनौती भरा है। देखने वाली बात होगी सलमान खान मंडे टेस्ट में पास होंगे या फेल।
दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग
शाहरुख खान की फिल्मों के बाद दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग के साथ टाइगर 3 2023 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म है। जहां ‘पठान’ ने दूसरे दिन एडवांस बुकिंग के साथ 32.10 करोड़ का कारोबार किया, वहीं जवान ने 21.62 करोड़ का कारोबार किया। बताया जा रहा है कि टाइगर 3 ने अब तक पूरे भारत में 6,35,430 टिकट बेचे हैं। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग में 17.48 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
यह भी पढ़ें: Tiger 3 Review: YRF स्पाई यूनिवर्स की सबसे कमजोर फिल्म बनी ‘टाइगर 3’, कटरीना के एक्शन से करना पड़ा संतोष
‘भारत’ के बाद सलमान की बड़ी स्टार्टर
शुरुआती आंकड़े टाइगर 3 को उनकी 2019 की फिल्म ‘भारत’ के बाद सलमान खान के लिए सबसे बड़ी स्टार्टर बनाते हैं। मजेदार बात यह है कि भारत में भी सलमान और कैटरीना कैफ ही थे। ‘टाइगर 3’ का डायरेक्शन मनीष शर्मा ने किया है और यह टाइगर फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त है और YRF स्पाई यूनिवर्स का लेटेस्ट प्रोजेक्ट है।
‘टाइगर 3’ के सामने बड़ी चुनौती
सलमान खान की सिनेमाघरों में रिलीज फिल्मों में सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने का रिकॉर्ड अब ‘टाइगर 3’ के पास आ गया है। इसके पहले तक ये तमगा फिल्म ‘भारत’ के पास था जिसने साल 2019 में रिलीज के दिन 42.30 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। फिल्म ‘टाइगर 3’ के सामने पहले चुनौती इस आंकड़े को ही पार करने की है।
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
48 mins ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
18 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines