Tiger 3 Advance Booking: सलमान खान के जबरा फैंस को दिवाली के दिन खास तोहफा मिलने वाला है। 12 नवंबर को सलमान के फैंस के लिए वह ऐतिहासिक दिन है जब सलमान खान टाइगर बनकर सिनेमाघरों में दहाड़ेंगें। ‘टाइगर 3‘ में एकबार फिर से सलमान खान और कटरीना कैफ का एक्शन अवतार देखने को मिलने वाला है। फिल्म के ट्रेलर को जबर्दस्त प्यार मिला था और अब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। सबसे जरूरी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग है जो कि पिछले संडे से शुरू हो चुकी है। एडवांस बुकिंग में फिल्म धड़ल्ले से कमाई कर रही है।
बुकिंग में नहीं टूटा जवान का रिकॉर्ड
यह फिल्म अभी तक एडवांस बुकिंग में ‘जवान’, ‘केजीएफ 2’, ‘पठान’ यहां तक की इस साल की फ्लॉप फिल्म आदिपुरुष के रिकॉर्ड को भी नहीं तोड़ पाई है। हालांकि ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड टूट चुका है। अब खबर है कि इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही करीब 15 करोड़ कमाई का आंकड़ा छू लिया है। दर्शकों को तो एक दिन का भी बेसब्री से इंतजार नहीं हो रहा है। वह धड़ल्ले से टिकट खरीदने की जुगत में लगे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: एक, दो या तीन नहीं… 13 फ्लॉप फिल्में देने के बाद अब Salman Khan संग भिड़ने जा रहा यह एक्टर
हुई इतनी कमाई
एडवांस बुकिंग कलेक्शन की बात करें तो हिंदी 2डी फॉर्मेट में 5,49,988 टिकट बिके हैं, जिससे 15.58 करोड़ का कलेक्शन हुआ है। तो वहीं हिंदी आईमैक्स 2डी फॉर्मेट में 9554 टिकट बिके। हिंदी 4डीएक्स फॉर्मेट में 2839 टिकट, हिंदी आईसीई फॉर्मेट में 122 टिकट, तेलुगु 2डी फॉर्मेट में 21049 टिकट, तमिल 2डी फॉर्मेट 3098 टिकट की बिक्री हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में शाहरुख खान ही नहीं बल्कि ऋतिक रोशन भी नजर आने वाले हैं।
कैमियो रोल
खबरों के अनुसार ‘टाइगर 3’ में ऋतिक रोशन का सीन करीब दो मिनट 22 सेकेंड का होने वाला है। इसके अलावा फिल्म में आशुतोष राणा भी नजर आने वाले हैं। ‘टाइगर 3’ की एडवांस बुकिंग वैसे तो अच्छी है, लेकिन इस फिल्म के खास लक्ष्मी पूजा वाले दिन रिलीज होने के चलते पहले दिन यह कितनी कमाई करेगी, इसपर सबकी नजरें रहेंगी। यह भी देखने वाली बात होगी कि इस साल पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों शाहरुख खान की ‘जवान’ व ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं।
संबंधित खबरें
अनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
2 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
3 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
20 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
22 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 day ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines