Tiger 3 Advance Booking: सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर फैंस के बीच खूब बज बना हुआ है। कल यानि रविवार से इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। फैंस टिकट खरीदने की होड़ में लगे हुए हैं, चाहे वो कितने का भी हो। अब खबर है कि ‘टाइगर 3′ ने सनी देओल की फिल्म गदर 2 को पछाड़ दिया है। यह फिल्म दिवाली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, इसके बावजूद लोग एक हफ्ते पहले से ही लोग धड़ाधड़ टिकट खरीद रहे हैं। यही वजह है कि अब एडवांस बुकिंग में ‘टाइगर 3’ ने ‘गदर 2’ को मात दे दी है।
अब तक हुआ इतना कलेक्शन
रविवार से शुरू हुई बुकिंग के सोमवार आते-आते फिल्म ने लाखों के टिकट की बिक्री हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक फिल्म के 1,42,030 टिकट की बिक्री हो चुकी है। इस फिल्म ने हिंदी में 4.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म फैन और ‘बैंड बाजा बारात’ फेम मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित है। फिल्म को ‘यूए’ सर्टिफिकेट मिल चुका है और यह 2 घंटे 33 मिनट की है।
यह भी पढ़ें: कितनी लड़कियों को डेट कर चुके हैं Salman Khan? Ajay Devgn और Kajol ने लाइ डिटेक्टर मशीन पर किया टेस्ट
‘गदर 2’ को दी मात
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ‘टाइगर 3’ के शुरुआती 24 घंटे में 63,000 टिकट बिक चुके थे। ‘गदर 2’ की बात करें तो 24 से 30 घंटे तक फिल्म के सिर्फ 17,000 टिकट बिके थे। वहीं पहले दिन इस फिल्म ने 40.1 करोड़ का कलेक्शन किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो ‘टाइगर 3’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है। कहा जा रहा है कि सलमान खान की फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में जल्द ही शाहरुख खान की ‘पठान’ को भी मात दे जाएगी।
पहले दिन होगा इतना कारोबार
कहा जा रहा है कि सलमान की फिल्म पहले दिन 30 से 40 करोड़ का कारोबार कर सकती है। कहा जा रहा है कि ‘टाइगर 3’ पर दिवाली का असर भी पड़ेगा। फिल्म ओपनिंग डे पर तगड़ा कारोबार कर सकती है। फिल्म को लोगों के शानदार फीडबैक मिल रहे है। कहा तो यह भी जा रहा है कि फिल्म पहले दो से तीन दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार सकती है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
6 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
7 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
17 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
17 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
20 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines