हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'Thug Life' विवादों के बीच Kamal Haasan के सपोर्ट में आए राम गोपाल वर्मा, डायरेक्टर ने फिर ट्वीट किया डिलीट

फिल्म ‘ठग लाइफ’ के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कमल हासन ने कहा कि “कन्नड़ भाषा तमिल से निकली है।” इस बात को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई।

विज्ञापन
राम गोपाल वर्मा ने कमल हासन का सपोर्ट किया। (फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)

अभिनेता कमल हासन को उनकी आने वाली फिल्म ‘ठग लाइफ’ के प्रमोशन के दौरान कन्नड़ भाषा को लेकर की गई एक टिप्पणी पर विवाद झेलना पड़ रहा है। उन्होंने तमिल और कन्नड़ भाषाओं की तुलना की थी, जिस पर कुछ प्रो-कन्नड़ संगठनों ने नाराजगी जताई और कर्नाटक में फिल्म पर बैन की मांग की है। फिल्म 5 जून को रिलीज होने वाली है। अब फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने कमल हासन का समर्थन किया है। उन्होंने फिल्म पर बैन की धमकियों को ‘गुंडागर्दी’ कहा है।

राम गोपाल वर्मा ने क्या कहा?

राम गोपाल वर्मा ने X पर लिखा, “अब लोकतंत्र का नया नाम असहिष्णुता बन गया है। तर्क सही है या नहीं, ये मायने नहीं रखता, लेकिन अगर कोई कहता है कि जब तक कमल हासन माफी नहीं मांगते, तब तक कर्नाटक में #ThugLife को बैन किया जाएगा, तो ये एक तरह की गुंडागर्दी है।” हालांकि उन्होंने यह पोस्ट बाद में डिलीट कर दी।

पूरा विवाद क्या है?

कमल हासन ने कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दायर की है, ताकि उनकी फिल्म ‘ठग लाइफ’ की रिलीज पर लगी रोक हटाई जा सके। यह रोक कर्नाटक फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स ने उनकी टिप्पणी के चलते लगाई है।

विज्ञापन

पीटीआई के साथ बातचीत में कमल हासन ने कहा है कि उनका कोई बुरा इरादा नहीं था और उन्होंने जो कहा, वो प्यार से कहा था। उन्होंने कहा, “इतिहास, पुरातत्व और भाषा की बातें विशेषज्ञों पर छोड़ देनी चाहिए। अगर आप इसे उत्तर भारत से देखें, तो उनके हिसाब से वह सही है। अगर आप इसे दक्षिण भारत की नजर से देखें, तो मेरी बात सही है। एक तीसरा नजरिया भी है- भाषा के विद्वानों का। यह कोई सफाई नहीं है, प्यार कभी माफी नहीं मांगता।”

ये भी पढ़ें- ‘इसका मतलब ये नहीं कि मैं सस्ती…’, रेखा भारद्वाज ने आइटम सॉन्ग गाने पर कही ये बात

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola