Arjun Chidambaram Wedding Photo: साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ में नजर आ चुके एक्टर अर्जुन चिदंबरम ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जयश्री चंद्रशेखरन के साथ शादी रचा ली है। चेन्नई में एक प्राइवेट सेरेमनी में कपल ने एक-दूसरे के साथ सात जन्मों की कसमें खाई हैं। दोनों की शादी बेहद साधारण तरीके से हुई है, जिसमें सिर्फ फैमिली और फ्रेंड्स शामिल थे। चिदंबरम और जयश्री की शादी की पहली तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आ गई है। फैंस भी कपल को बधाई दे रहे हैं।
सिंपल लुक में कपल ने रचाई शादी
एक्टर अर्जुन चिदंबरम और जयश्री चंद्रशेखरन की शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कपल ने बेहद सिंपल और पारंपरिक ड्रेस पहन रखी है। जयश्री ने शादी के लिए तमिल लुक चुना है जिसके लिए उन्होंने मदीसर और अंडाल कोंडाई को प्रायोरिटी दी। वहीं एक्टर अर्जुन चिदंबरम ने पंचकच्छम धोती और सिल्क शर्ट पहनी हुई है। दोनों ही शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘सालार’, KGF जैसी फिल्मों के हैं शौकीन, तो देखें ये फिल्म, मिलेगा रियलिस्टिक गैंगस्टर ड्रामा का जबरदस्त तड़का
इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की तस्वीरें
एक्टर अर्जुन चिदंबरम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने चाहने वालों के पोस्ट री-शेयर किए हैं, जिसमें उन्हें शादी के लिए बधाई दी जा रही है। एक्टर ने जिन पोस्ट को री-शेयर किया है, वह उनके वेडिंग रिसेप्शन की हैं। इन तस्वीरों में एक्टर ने ब्लैक टक्सीडो सूट पहन रखा है, जबकि जयश्री चंद्रशेखरन ने ऑफ व्हाइट सिल्क साड़ी पहन रखी है।
अर्जुन चिदंबरम का फिल्मी करियर
बता दें कि एक्टर अर्जुन चिदंबरम ने साउथ में कॉमेडी फिल्म ‘मूने मूनू वर्थाई’ से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इस फिल्म को मधुमिता ने लिखा और डायरेक्ट किया था। हालांकि उन्हें पहचान फिल्म ‘निरकोंडा पारवई’ से मिली थी। इसके अलावा अर्जुन चिदंबरम को मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन: I’ में भी देखा जा चुका है। जल्द ही उन्हें तापसी पन्नू के साथ फिल्म ‘एलियन’ में देखा जाएगा।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
11 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
12 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
13 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
14 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
17 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
18 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
19 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines