Shakti Kapoor Reveal Her Daughter Secrets: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने पिछले साल 2024 में लंबे वक्त के बाद फिल्मी पर्दे पर एंट्री की और इसे हमेशा के लिए यादगार बना दिया। उनकी फिल्म ‘स्त्री 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई जिसने दुनियाभर में 857.15 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की और 2024 की टॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई। यही नहीं ‘स्त्री 2’ साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म भी बन गई। जाहिर है कि श्रद्धा कपूर अपने हर किरदार को पर्दे पर बखूबी निभाती हैं। इमोशनल से लेकर कॉमेडी किरदार तक को सहजता से निभाने वालीं श्रद्धा को फैंस भी काफी पसंद करते हैं। एक बार खुद श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर ने अपनी बेटी के स्वभाव के बारे में बात की थी।
क्या कहा था शक्ति कपूर ने
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, शक्ति कपूर ने अपनी बेटी श्रद्धा कपूर के स्वभाव के बारे में बात करते हुए उन्हें जिद्दी, मूडी और सनकी बताया था। यही नहीं उन्होंने दूसरों को वॉर्निंग भी दी थी कि वह एक्ट्रेस के साथ बिल्कुल भी खिलवाड़ नहीं करें। दिग्गज एक्टर ने बताया था, ‘श्रद्धा कपूर का पालन-पोषण उनके नाना और नानी ने किया है। उसकी देखभाल उसकी मौसियों ने की है। वह उनकी फेवरेट हैं।’
एक्ट्रेस को बताया था जिद्दी और मूडी
शक्ति कपूर ने बताया था कि शायद यही वजह है कि श्रद्धा कपूर स्वभाव से थोड़ी जिद्दी हैं। इसके अलावा मूडी और सनकी भी हैं। एक्टर ने कहा था, ‘आपको श्रद्धा के थोड़े नखरे सहने पड़ते हैं लेकिन अच्छी बात है कि वह कोई मुश्किल लड़की नहीं है। उसे आसानी ने मनाया जा सकता है लेकिन आप उससे पंगा लेने की हिम्मत नहीं कर सकते हैं।’
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena को टॉप 2 में लाने वाले 5 चेहरे, गेम पर तो घरवाले उठा चुके सवाल
कमरे में खुद को बंद कर लेती हैं एक्ट्रेस
बता दें कि शक्ति कपूर ने अपनी बेटी श्रद्धा कपूर को लेकर यह खुलासा साल 2014 में फिल्मफेयर को दिए गए एक इंटरव्यू में किया था। यह इंटरव्यू एक्ट्रेस की फिल्म ‘आशिकी 2’ की रिलीज 2013 की सफलता के तुरंत बाद हुआ था। शक्ति कपूर ने आगे कहा था कि श्रद्धा कपूर के साथ बातचीत करते वक्त विनम्रता बहुत जरूरी है। एक्टर ने कहा था, ‘अगर आप श्रद्धा को परेशान करते हैं, तो वह खुद को कमरे में बंद कर लेगी और कई घंटे तक अंदर रहेगी। उसका मूड घर को उलट-पलट सकता है।’
बहुत खर्चीली हैं श्रद्धा कपूर
एक्टर ने आगे बताया था कि श्रद्धा कपूर को शोर करने वाले और गाली देने वाले लोग बिल्कुल पसंद नहीं हैं। शक्ति ने मजाक में कहा था, ‘उसके लिए अपने पैसों को संभालना मुश्किल नहीं है। वह दो पैसे कमाती है और आठ खर्च करती है। वह बहुत ज्यादा खर्चीली है। 70 रुपये के हैमबर्ग के लिए 100 रुपये टिप देती है। वह मोल भाव करने में यकीन नहीं रखती है।
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
3 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
3 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
4 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
5 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
6 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
6 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
7 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines