Throwback Video: कोई भी काम हो, मेहनत किए बिना सफलता नहीं मिलती। आम से लेकर बड़े-बड़े सुपरस्टार्स ने सफलता के लिए दिन-रात मेहनत की है। हालांकि ये भी सच है कि हर इंसान की अपनी एक अलग स्ट्रगल स्टोरी होती है। फिर चाहे वो कोई भी क्यों ना हो। आज हम आपको ‘कॉमेडी के किंग’ कहे जाने वाले परेश रावल के बारे में कुछ ऐसी बात रहे हैं, जो उन्होंने खुद सबको बताई हैं। एक्टर का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें परेश अपनी लाइफ की कुछ खास बातें बताते नजर आ रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
परेश का थ्रोबैक वीडियो
इंटरनेट पर सामने आया वीडियो The Anupam Kher Show का है। इस वीडियो में अभिनेता अनुपम खेर, परेश से सवाल करते हैं कि क्या आपने कभी कोई और जॉब की है। इस पर जवाब देते हुए परेश कहते हैं कि मैंने करीब एक डेढ महीना बैंक ऑफ बड़ौदा में वेकेशनल जॉब की है। उन्होंने बताया कि एक डेढ महीने के लिए उन्हें ये जॉब मिला था, लेकिन वो तीन दिन में वहां से भाग आए थे।
मैं घर से पैसे नहीं लेता था- परेश
एक्टर ने आगे कहा कि उस टाइम हमारी सिचुएशन मीडिल क्लास थी और मैं घर से पैसे नहीं लेता था। इतना ही नहीं बल्कि उस टाइम पॉकेट मनी का भी रिवाज नहीं था। उस टाइम ड्रामा से जो पैसे मिलते थे, उससे अपना काम चलाता था। कभी दोस्तों से भी मांग लेता था। फिर स्वरूप भी कमाने लगी थी, तो उससे भी ले लेता था। परेश ने कहा कि जब वापस करने के इरादे हो, तो आप किसी से भी ले सकते हो। परेश के इस जवाब पर सभी तेज से ठहाका लगाकर हंस देते हैं।
अपने काम से बनाई पहचान
बता दें कि परेश ने 240 फिल्मों में काम किया है। अपने काम से परेश हमेशा दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उनका अहम योगदान है और लोगों के दिलों पर परेश आज भी राज करते हैं। अपने काम के लिए उन्होंने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। साल 1985 में उन्होंने फिल्म ‘अर्जुन’ से सिनेमा में डेब्यू किया था। इतना ही नहीं बल्कि परेश ने दूरदर्शन टीवी सीरियल बनते-बिगाड़ते में भी काम किया। परेश ने साल 1979 की मिस इंडिया कॉन्टेस्ट विनर और एक्ट्रेस स्वरूप संपत से शादी की है। आज अभिनेता की इंडस्ट्री में अलग जगह है और फैंस उन्हें बेहद पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें- प्यार क्या-क्या नहीं करवाता? शादी के बाद ऐसी हो जाएगी Abdu Rozik की हालत, वीडियो शेयर कर दिखाई झलक
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
12 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
14 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
15 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
15 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
17 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
17 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines