Actress Called Arshad Nadeem Cricketer: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। साथ ही अपने देश को जश्न मनाने का एक बड़ा मौका दिया है। उनकी इस जीत पर क्रिकेट जगत से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। जाहिर है कि अरशद नदीम ने वो कारनामा कर दिखाया है, जो पाकिस्तान का कोई एथलीट आजतक नहीं कर पाया। यही वजह है कि अब उन पर बायोपिक बनाने की चर्चा भी तेजी से चल रही है। इस बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अरशद नदीम को क्रिकेटर बताते हुए सुना जा रहा है। इस वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ा था।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम को क्रिकेटर बोल रही हैं। वो कह रही हैं कि ‘बहुत अच्छा क्रिकेट खेला। सरकार को चाहिए कि वो ऐसे क्रिकेटर का हौसला बढ़ाए। हमारे फिल्म स्टार्स भी काफी अच्छा क्रिकेट खेलते हैं।’ उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं कुछ लोग एक्ट्रेस को अब ट्रोल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Vinesh Phogat पर CAS के फैसले की तारीख आगे बढ़ी तो बॉक्सर ने लिखा सनी देओल का डायलॉग, कमेंट की बाढ़
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया ट्रोल
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि पाक में रहने वाले लोगों को क्रिकेट के अलावा दूसरे खेलों के नाम याद ही नहीं रहते हैं। अरशद नदीम में जेवलिन में गोल्ड मेडल जीतकर पाकिस्तानियों को गर्व करने का मौका दिया है लेकिन इन्हें क्रिकेट ही याद आ रहा है। लोगों का कहना है कि इस एक्ट्रेस को नशे में रहने की आदत है। इसे कुछ पता ही नहीं रहता है।
कौन हैं पाक एक्ट्रेस मीरा
आपको बता दें कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस और एंकर मीरा फिल्म इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं। उन्होंने पाक के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है। मीरा फिल्म ‘नजर’ में दिखाई दी थीं। इसके अलावा वो कई पाकिस्तानी सीरीज का हिस्सा भी बन चुकी हैं।
भाला फेंक प्रतियोगिता में बनाया रिकॉर्ड
गौरतलब है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल हासिल कर भाला फेंक प्रतियोगिता में नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। उन्होंने 92.97 मीटर की दूरी पर भाला फेंका और इंडिया के नीरज चोपड़ा को हराया। इसके बाद से अरशद को बधाई मिल रही है। उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री ने अरशद को 10 करोड़ रुपये का इनाम दिया है। साथ ही उन्हें नई होंडा सिविक कार देने का ऐलान भी किया है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
2 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
5 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
7 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
8 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines