Kajol on Miscarriages After Marriage: बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री काजोल एक्टर अजय देवगन और दो बच्चों के साथ अपने पारिवारिक जीवन में बेहद खुश हैं। पिछले 23 साल से अजय और काजोल एक दूसरे के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं। भले ही इस पॉपुलर कपल की लाइफ आज काफी खुशहाल हो लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब काजोल अपनी शादी के बाद काफी परेशान रहने लगी थीं। अपनी दमदार अदाकारी के लिए जानी जाने वालीं काजोल ने एक इंटरव्यू में शादी के बाद हुए ऐसे इंसीडेंट का जिक्र किया है जिसके बाद वो काफी डिप्रेस्ड रहने लगी थीं। काजोल ने शादी के शुरुआती दिनों में हुए गर्भपात और उसकी चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की है जो बताता है कि ऐसे टाइम में उन्होंने काफी हिम्मत रखी और वो आगे बढ़ी हैं।
काजोल के लिए मुश्किल था ये समय
काजोल और अजय देवगन की शादी को लंबे समय हो चुका है, लेकिन इस कपल के निजी जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। शादी के शुरुआती कुछ सालो में काजोल ने गर्भपात का सामना किया, जिससे उनके जीवन में गहरा असर हुआ। काजोल ने खुलासा किया कि ये समय उनके और अजय के लिए बहुत मुश्किल था। उन्होंने शेयर किया कि इस दर्दनाक अनुभव ने उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से बहुत प्रभावित किया, हालांकि इस कठिन दौर ने उनके रिश्ते को और भी मजबूत किया।
शेयर करते हुए इमोशनल हो गईं काजोल
इस मामले पर ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ बात करते हुए काजोल काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने शेयर करते हुए कहा, “गर्भपात के बाद हमें मानसिक रूप से बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ा। ये हमारे लिए एक कठिन मोड़ था। इस दौर में, हमने एक-दूसरे का सहारा बनकर और अधिक मजबूत महसूस किया।” आपको बता दें काजोल मां बनने का ट्राई कर रही थीं लेकिन किसी ना किसी वजह से उन्हें दो बार मिसकैरेज का सामना करना पड़ा, जिससे वो काफी टूट गई थीं। हालांकि उन्होंने खुद को संभाला और लगातार ट्राई करने के बाद आखिरकार उन्होंने बेटी को जन्म दिया।
‘कभी खुशी कभी गम’ के टाइम प्रेग्नेंट थीं काजोल
इंटरव्यू में काजोल ने बताया है कि वो साल 2001 में फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के टाइम पर प्रेग्नेंट थीं लेकिन जब फिल्म रिलीज के लिए तैयार थीं तो उनका मिसकैरेज हो गया। इसके बाद फिल्म ने काफी अच्छा परफॉर्म किया लेकिन काजोल ने फिर ट्राई किया और उन्हें फिर से मिसकैरेज का सामना करना पड़ा।
फिल्म ‘हलचल’ के सेट पर मिले थे काजोल-अजय
अजय देवगन के साथ काजोल की पहली मुलाकात भी बहुत दिलचस्प है। वो फिल्म के सेट पर शूट के लिए तैयार थीं तो उन्होंने पूछा कि मेरा हीरो कहां है, इतने में किसी ने दूर एक कॉर्नर में बैठे अजय की तरफ इशारा किया। काजोल ने बताया कि अजय से पहली बार मिलने के 10 मिनट पहले तक वो उनके बारे में चुगली कर रही थीं। लेकिन फिर दोनों में बातों का सिलसिला शुरू हुआ और दो अजनबी धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आते गए। 4 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने पहले पंजाबी और फिर मराठी कल्चर से शादी कर ली थी।
यह भी पढ़ें: खली से भी ऊंचा, जानें Stree 2 के ‘सरकटे’ को, जिसके आतंक को देखने थिएटर में उमड़ रही भीड़
संबंधित खबरें
Netflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
47 mins ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
4 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
4 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
6 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
8 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
9 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines