हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'गांधी गोडसे' के निर्देशक राजकुमार संतोषी को जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म ‘गांधी गोडसे: एक युद्ध’ पर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब इसके निर्देशक राजकुमार संतोषी और प्रोड्यूसर ललित कुमार श्याम टेकचंदानी को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इस बारे में मुंबई के जॉइंट पुलिस कमिश्नर सत्यनारायण को शिकायत की है।

और पढ़िए –JNU में PM मोदी पर BBC documentary दिखाने के लिए बांटे गए पर्चे, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जारी की अर्जेंट एडवाइजरी

 

सूत्रों के मुताबिक शिकायत में दोनों ने खुद और अपने परिवार को जान का खतरा होने की बात कही है। पुलिस से आग्रह किया गाया है कि उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए। बता दें यह फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद विवाद हो गया है।

विज्ञापन

और पढ़िए –Ramcharismanas Row: हिंदू महासभा के नेता बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने पर दूंगा 51 हजार रुपये

20 जनवरी को रिलीज से पहले फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी व्यवधान डालने की कोशिश हुई थी। विरोध करने वालों का कहना है कि “गांधी गोडसे एक युद्ध” फिल्म राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को महिमामंडित कर रही है। वहीं, फिल्म बनाने वालों की दलील है कि फिल्म में नाथूराम गोडसे का महिमामंडन नहीं किया गया है। सिर्फ गोडसे और महात्मा गांधी के बीच हुए विचारों के टकराव को दिखाया गया है।

विज्ञापन

और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola