इस टेलीविजन डीवा ने स्वतंत्रता दिवस पर कर दिया पाक PMO को टैग, यूजर्स ने लगा दी क्लास
Edited By Rupali Jaiswal

Edited By Rupali Jaiswal

मुंबई। 15 अगस्त को पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ था। भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर आम लोगों समेत मनोरंजन जगत के सितारों में भी देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। साथ ही ये स्टार्स अपने-अपने तरीके से फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां देते देखे गए। इसी में एक नाम सीरियल ‘रामायण’ फेम एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) है, जिनसे पोस्ट में हुई बड़ी चूक की वजह से उन्हें जमकर ट्रोल (Dipika Chikhlia Trolled) किया जा रहा है।
दरअसल, दीपिका चिखलिया ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस के हाथ में राष्ट्रीय ध्वज दिखाई दे रहा है। उन्होंने अपने एक हाथ में तिरंगा पकड़ा हुआ है और दूसरे हाथ से वह सैल्यूट कर रही हैं। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट प्लाजो और कुर्ती पहनी है। इस अटायर में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि इस पोस्ट के कैप्शन ने फैंस का अटैंशन ग्रैब करते हुए सबको चौंका दिया है।

ट्वीट में दीपिका ने लिखा, ‘स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।’ लेकिन उन्होंने अपने इस ट्वीट में भारत के प्रधानमंत्री को टैग करने की बजाए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल को टैग कर दिया है, जिस वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई। आपको बता दें कि इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी गलती सुधार ली लेकिन तब तक उनका यह ट्वीट वायरल हो चुका था।
आपको बता दें कि दीपिका चिखलिया ने यूं तो फिल्मों में भी काम किया है लेकिन ‘रामायण’ सीरियल में सीता का किरदार निभा कर एक्ट्रेस ने लोगों के दिल पर खास छाप छोड़ी है। एक्ट्रेस का किरदार और उनकी एक्टिंग का जादू अबतक फैंस पर बरकरार है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: