Nushrat Bharucha Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की अदायगी के सभी कायल हैं। उनका जन्म 17 मई 1985 को हुआ था, आज वो अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। नुसरत का जन्म प्रयागराज (इलाहाबाद) में हुआ था।
इन्होंने भले ही आज अपने नाम और काम का डंका बजा दिया हो लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें बहुत ही संघर्ष करना पड़ा था। शुरुआत में उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन आज उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर कामयाबी हासिल कर ली है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।
‘किट्टी पार्टी’ सीरियल से की थी अपने करियर की शुरुआत
नुसरत भरुचा वो नाम बन गया है जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत टीवी इंडस्ट्री से की थी। वह साल 2002 में ZeeTV के ‘किट्टी पार्टी’ सीरियल में नजर आई थीं, इसके बाद उन्होंने सोनी चैनल पर ‘सेवन’ सीरियल में भी काम किया था। हालांकि ‘किटी पार्टी’ में उनका रोल ज्यादा लंबा नहीं था, लेकिन ‘सेवन’ में उन्हें लीड रोल मिला था। लेकिन टीवी इंडस्ट्री में उन्हें बहुत खास सफलता हासिल नहीं हुई।
जय संतोषी मां से किया बड़े पर्दे पर डेब्यू
टीवी की दुनिया में कामयाबी न मिलने पर उन्होंने बड़े पर्दे का रुख किया और इस कड़ी में उन्होंने साल 2006 में फिल्म जय संतोषी मां से अपना डेब्यू किया था। हालांकि नुसरत को असली पहचान ‘लव, सेक्स और धोखा’, ‘प्यार का पंचनामा’ जैसी फिल्मों से मिली थी। शुरुआत में उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं लेकिन बाद में उन्हें कामयाबी मिली।
इस फिल्म ने रातों रात कर दिया फेमस Nushrat Bharucha Birthday
आपको बता दें कि, शुरू के दिनों में उन्हें नाकामी का मुंह देखना पड़ा,लेकिन साल 2011 में एक्ट्रेस की किस्मत ने करवट ली और कार्तिक आर्यन के साथ लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचनामा में काम किया यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने कार्तिक की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था जिसे फैंस ने खूब पसंद किया इस सफलता के बाद एक्ट्रेस ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और सफलता की सीढ़ी चढ़ती गईं।
इन फिल्मों में काम कर पाया फेम Nushrat Bharucha Birthday
बात नुसरत भरूचा की हिट फिल्मों की करें तो वो प्यार का पंचनामा 2 में नजर आई जो एक बड़ी सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद सोनू के टीटू की स्वीटी में नजर आई, ये मूवी 100 करोड़ का कारोबार करने वाली उनकी पहली फिल्म थी। साल 2018 में आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ आई थी जो लोगों को बहुत ही पसंद आईं और वो फेमस हो गईं।
संबंधित खबरें
इमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
35 mins ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
52 mins agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
1 hr ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
1 hr ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
14 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
15 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
18 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
19 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines