Ritu Shaw
Read More
---विज्ञापन---
मुंबई: सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty Birthday) आज 30 साल की हो गई हैं। इस खूबसूरत ने फिल्म हीरो के साथ अपना डेब्यू किया था, हालांकि वो अपनी एक्टिंग से दर्शकों को कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाईं और फिल्हाल फिल्मी पर्दे से दूर हैं।
लेकिन सोशल मीडिया पर वो आए दिन सुर्खियां बटोरती देखी जाती हैं। 5 नवंबर, यानी उनके जन्मदिन पर उन्हें ढेरों शुभकामनाएँ दी जा रही हैं। इस बीच उनके क्रिकेटर बॉयफ्रेंड केएल राहुल (K L Rahul wishes lady Love Athiya Shetty Birthday) ने भी उनके लिए गूफी पोस्ट शेयर किया है, जो जंगल की आग की तरह फैलता जा रहा है।
उन्होंने अपनी लेडीलव के साथ कुछ अनदेखी और कोजी पिक्स शेयर की है, जिसके साथ एक कैप्शन भी जोड़ा है। इसमें उन्होंने फनी अंदाज में गर्लफ्रेंड को बर्थडे विश किया जो आपको हंसाएगा। राहुल ने आथिया को ‘माई जोकर’ बताते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे टू माय जोकर आप सब कुछ बेहतर कर देती हैं।’ साथ में दिल वाली इमोजी भी जोड़ी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
वहीं उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी ने भी बॉयफ्रेंड की पोस्ट पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और लाल दिल वाली इमोजी के साथ कमेंट बॉक्स में लिखा ‘लव यू’। उनके अलावा अथिया के पिता सुनील शेट्टी, भाई अहान शेट्टी और कई अन्य सेलेब्स ने भी तस्वीरों पर प्यार बरसाया।
रिपोर्ट्स की मानें तो लवबर्ड्स जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, हालांकि दोनों अभी तक इस बात पर चुप्पी साध रखी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।