They Call Him OG Box Office Collection Day 6: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की ‘ओजी’ इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. वहीं बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण की मूवी ने 6 दिनों में ही बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. महज 4 दिनों में 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली ये मूवी अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाए बैठी है. आज हम आपको उन 5 फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्हें ‘ओजी’ ने धूल चटा दी है. इसके साथ ही जानते हैं पवन कल्याण की मूवी ने पांचवें दिन कितनी कमाई की?
‘ओजी’ ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार छठे दिन पवन कल्याण की ‘ओजी’ ने 7.25 करोड़ की कमाई की है. भारत में इस फिल्म का कलेक्शन 6 दिनों में 154.85 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में इस फिल्म ने 237.3 करोड़ का कलेक्शन किया है. ‘ओजी’ ने ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘मिराई’, ‘मधरासी’, ‘बागी 4’ और ‘परम सुंदरी’ को धूल चटा दी है.
यह भी पढ़ें: ‘कला जोड़ती है तोड़ती नहीं…’, Kantara Chapter 1 के बॉयकॉट पर OG स्टार पवन कल्याण ने तोड़ी चुप्पी
इन 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
‘जॉली एलएलबी 3’ ने दुनिया भर में 139 करोड़, ‘मिराई’ ने 137.5 करोड़, ‘मधरासी’ ने 98.6 करोड़, ‘परम सुंदरी’ ने 84.28 करोड़ और ‘बागी 4’ ने 77.65 करोड़ की कमाई की है. इन आंकड़ों के हिसाब से ये पांचों फिल्म पवन कल्याण की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ओजी’ से काफी पीछे हैं. वहीं ‘ओजी’ की बात करें तो आने वाले वीकेंड पर फिल्म का आंकड़ा और भी बढ़ता दिखाई देगा.
यह भी पढ़ें: OG BO Collection Day 3: पवन कल्याण की फिल्म ने तीसरे दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई, Mirai को चटाई धूल
मूवी में कौन-कौन?
सुजीत के डायरेक्शन में बनी ‘ओजी’ के एक्शन सीन्स को ऑडियंस खूब पसंद कर रही है. पवन कल्याण ने अपने एक्शन से साबित कर दिया है कि वो किसी से कम नहीं हैं. फिल्म में पवन कल्याण के साथ-साथ इमरान हाशमी, प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, श्रीया रेड्डी और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. पवन कल्याण और इमरान हाशमी को साथ देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं और दोनों की एक्टिंग के तारीफों के पुल बांध रहे हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
18 mins ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
4 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines