Tamil Telugu Movies Web Series OTT Releases This Weekend: ओटीटी पर फिल्मों और वेब सीरीज का आना-जाना लगा रहता है. हर हफ्ते कुछ ना कुछ ऐसा रिलीज होता ही रहता है, जो धमाका कर देता है. हिंदी और इग्लिंश कंटेंट की ओटीटी पर भरमार है और कुछ लोग तमिल और तेलुगू कंटेंट को ढूंढते हैं. आज हम आपको इस वीक रिलीज होने वाली तमिल और तेलुगू फिल्म और वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं…
इस वीक रिलीज होंगी ये तमिल-तेलुगू फिल्म और सीरीज
They Call Him OG
पवन कल्याण की मोस्ट पॉपुलर फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ अब ओटीटी पर आने के लिए तैयार है. तेलुगु फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ हिंदी सहित कई भारतीय भाषाओं में रिलीज की जाएगी. इस फिल्म को 23 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकेगा. फिल्म में पवन कल्याण के अलावा इमरान हाशमी, प्रियंका मोहन और प्रकाश राज हैं.
Kishkindhapuri
अगर आप भी हॉरर के शौकिन हैं, तो ‘किष्किन्धापुरी’ आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. इस फिल्म की कहानी एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती है. ये फिल्म तेलुगू के साथ-साथ अब तमिल में भी देखने को मिलेगी. 24 अक्टूबर से इस फिल्म को जी5 पर स्ट्रीम किया जा सकेगा. इसके अलावा अगर फिल्म के स्टार्स की बात करें तो इसमें बेलमकोंडा साई श्रीनिवासन और अनुपमा परमेश्वरन हैं.
Shakthi Thirumagan
फिल्म ‘शक्ति थिरुमगन’ की बात करें तो ये एक तमिल राजनीतिक-डकैती पर आधारित है. इस फिल्म को तमिल और मलयालम सहित कई भाषाओं में ऑनलाइन देखा जा सकेगा. इसे तेलुगू और कन्नड़ में ‘भद्रकाली’ के नाम से भी देखा जा सकता है. इस फिल्म में विजय एंटनी, वागई चन्द्रशेखर, सुनील कृपलानी और सेल मुरुगन हैं. फिल्म 24 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर देखी जा सकेगी.
Accused
फिल्म ‘एक्यूज्ड’ की अगर बात करें तो इस फिल्म की कहानी कनक्कू के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म में आपको जान्हविका कालकेरी, उदय अजगप्पन, योगी बाबू और अजमल अमीर देखने को मिलेंगे. ये फिल्म 24 अक्टूबर से अहा पर अवेलेबल होगी, जहां पर इसे स्ट्रीम किया जा सकेगा.
Blackmail
फिल्म ‘ब्लैकमेल’ भी ओटीटी पर आने के लिए तैयार है. इस फिल्म के ओटीटी पर आने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म में आपको जीवी प्रकाश कुमार, तेजू अश्विनी, श्रीकांत और बिंदु माधवी देखने को मिलेंगे. इसे 30 अक्टूबर को सनएनएक्सटी पर रिलीज किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- ‘शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा दौलत…’, बॉलीवुड की वो हसीना जिन्होंने एक फिल्म के बाद छोड़ी इंडस्ट्री
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के जन्मस्थान का ऐतिहासिक खजाना है यह समुद्री किला
23 mins agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
48 mins agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
1 hr ago'ईविल डेड...', नाना पाटेकर के निधन पर बोलीं तनुश्री दत्ता; रिएक्शन वायरल
2 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
11 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
12 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
15 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
16 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
18 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines