Rakesh Jhunjhunwala Film Production: शेयर मार्केट के बेताज बादशाह राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ने 62 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। बिजनेसमैन ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 14 अगस्त, शनिवार को अंतिम सांस ली। इसके बाद से ही आम लोग समेत राजनेता भी राकेश की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं करते देखे जा रहे हैं। राकेश झुनझुनवाला ने ना सिर्फ शेयर बाजारों में ट्रेडिंग और निवेश का काम किया था। बल्कि उन्हें फिल्म निर्माण में भी काफी रुचि थी। आइए बताते हैं कि राकेश झुनझुनवाला ने किन फिल्मों को फाइनेंस (Rakesh Jhunjhunwala Film Production) किया था।
इन फिल्मों को किया था फाइनेंस
राकेश झुनझुनवाला के फिल्म निर्माण में रुचि की वजह से ही उन्हें कुछ फिल्में बैंक-रोल करते देखा थे। ये सभी प्रसिद्ध फिल्म निर्माता आर बाल्की द्वारा बनाई गईं। राकेश ने 2012 की बहुप्रशंसित रिलीज ‘इंग्लिश विंग्लिश’ में दिवंगत श्रीदेवी अभिनीत और करीना कपूर और अर्जुन कपूर अभिनीत ‘की एंड का’ जैसी फिल्मों को फाइनेंस किया था। इसके अलावा वो साल 2015 की मूवी ‘शमिताभ’ के भी फाइनेंसर रहे थे।
‘हंगामा मीडिया’ चेयरमैन थे राकेश झुनझुनवाला
बताते चलें कि राकेश झुनझुनवाला ‘हंगामा मीडिया’ और ‘अपटेक कंप्यूटर’ जैसी कंपनियों के चेयरमैन थे। इसके अलावा वो प्रोवोग इंडिया, जियोजी फाइनेंशियल सर्विसेज, वाइसरॉय होटल्स और कॉनकॉर्ड बायोटेक जैसी कंपनियां के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल थे।
राकेश झुनझुनवाला का परिवार और नेटवर्थ
राकेश झुनझुनवाला का परिवार मूलरूप से राजस्थान के झुंझुनूं से आता है लेकिन काफी पहले इनका परिवार देश की आर्थिक राजधानी मुंबई शिफ्ट हो गया। कहा जाता है कि जड़ें तो राकेश झुनझुनवाला की राजस्थान से जुड़ी थीं लेकिन वे दिल से मुंबईकर थे। राकेश झुनझुनवाला के परिवार में उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला, बेटी निरथा और दो बेटे आर्यमन और आर्यवीर हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 40 हजार करोड़ रुपए है।
संबंधित खबरें
LIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 mins ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
50 mins agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
20 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
23 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines