Bollywood actress With cricketer: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने क्रिकेटर्स को चुना अपना जीवन साथी
Edited By Hema Sharma

Edited By Hema Sharma

Bollywood actress Weds with cricketer: शादी वो रिश्ता है जो दो लोगों के एक रिश्ते के बंधन में बांध देता है। हर कोई चाहता है कि उसका लाइफ पार्टनर सबसे अच्छा हो और उसकी केयर करता हो। अगर हम बात बॉलीवुड की हसीनाओं की करें तो कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जिन्होंने अपने जीवनसाथी के रूप में क्रिकेटर्स संग सात फेरे लिए और अपने इस फैसले पर उन्हें कोई पछतावा भी नहीं है। आप भी जानना चाहते हैं कि वो कौन सी एक्ट्रेस हैं तो हम आपको सब कुछ विस्तार से बताते हैं।
बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल अनुष्का शर्मा ने अपने जीवन साथी के रूप में क्रिकेट जगत के चमकते सितारे विराट कोहली को चुना और उनसे शादी कर अपना घर बसा लिया। दोनों की जोड़ी बेहद सुंदर लगती है, जो साथ में बेहद खुश हैं। अब दोनों एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स भी बन गए हैं।
जानी मानी एक्ट्रेस हेजल कीच किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इन्होंने भी क्रिकेट में अपना परचम लहराने वाले युवराज सिंह से शादी की। हालांकि हेजल फिल्मों में कुछ खास नहीं कर सकीं लेकिन फिर भी उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त हैं। बता दें कि दोनों की शादी पारंपरिक सिख रीति-रिवाज के हिसाब से हुई।
मशहूर फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में अपने काम से.सभी के दिलों में राज करने वाली एक्ट्रेस सागरिका घटगे को कौन नहीं जानता। उनकी शानदार एक्टिंग की सभी तारीफ करते हैं। सागरिका ने भी बॉलीवुड के बाहर जाकर यानी भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से शादी की। दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं और आज खुशी से अपनी लाइफ को इंजॉय कर रहे हैं। बता दें कि दोनों ने मुंबई की कोर्ट में गुपचुप तरीके से शादी कीं।
एक्ट्रेस गीता बसरा ने भी अपने जीवनसाथी के रूप में क्रिकेटर हरभजन सिंह को चुना। गीता बसरा ने बॉलीवुड के अलावा कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। दोनों अब एक अच्छे पेरेंट्स बन चुके हैं जो अब बहुत खुश हैं।
क्रिकेटर अजहरुद्दीन से शादी कर अपना घर बसा लिया। आपको पता हो कि अजहरुद्दीन पहले से शादीशुदा थे और अपनी पहली पत्नी नौरीन से तलाक लेकर उन्होंने संगीता से शादी कर ली। लेकिन इन दोनों का रिश्ता भी लंबे समय तक नहीं चला और दोनों की राहें अलग हो गई।
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नवाब मंसूर अली खान पटौदी से शादी की। इन दोनों की शादी से उनके परिवार वाले खुश नहीं थे, लेकिन फिर भी दोनों ने अपने रिश्ते को बहुत अच्छे से निभाया। आपको पता ही होगा कि सैफ, सोहा, सबा अली खान यह तीनों भाई-बहन इन्हीं की औलाद है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: