हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bollywood Single Mothers: सिंगल मदर का बेस्ट एग्जांपल हैं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, बच्चों को दी अच्छी परवरिश

विज्ञापन

Bollywood Single Mothers: ऐसा माना जाता है कि बच्चे की अच्छी परवरिश के लिए माता और पिता दोनों का होना जरूरी होता है। लेकिन बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जो अपने बच्चे की देखभाल अकेले करती हैं। इन एक्ट्रेस ने सिंगल मदर होते हुए भी अपनी जिम्मेदारी खूब अच्छे से निभाई है। आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में ही बताने जा रहे हैं।

पूजा बेदी Single Mother Pooja Bedi

कबीर बेदी की बेटी और एक्ट्रेस पूजा बेदी की शादी फरहान फर्नीचरवाला से हुई थी। लेकिन उनकी शादी बहुत लंबे समय तक नहीं टिक सकी और दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। उन दोनों के दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। बेटे का नाम ओमर है और बेटी का नाम अलाया है। तलाक के बाद एक्ट्रेस ने सिंगल मदर रहकर ही अपने दो बच्चे हैं अलाया और ओमर की परवरिश की है।

नीना गुप्ता Single Mother Neena Gupta

बॉलीवुड की खूबसूरत और बेबाक अदाकारा कही जाने वाली नीना गुप्ता ने भी सिंगल मदर होते हुए अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को अकेले ही बड़ा किया है। आपको पता हो कि नीना ने शादी से पहले ही अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को जन्म दिया था। हालांकि अब नीना गुप्ता ने विवेक मेहरा संग शादी कर अपना घर बसा लिया है।

करिश्मा कपूर Single Mother Karishma Kapoor

करिश्मा कपूर वो नाम है जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है। करिश्मा कपूर की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से हुई थी। लेकिन बाद में उन दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और तलाक हो गया। करिश्मा ने तलाक के बाद दूसरी शादी नहीं की। बाद में  एक्ट्रेस अकेले ही अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं।

सुष्मिता सेन Single Mother Sushmita Sen

आपको पता ही है कि एक्ट्रेस सुष्मिता ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। लेकिन उन्होंने पर्सनल लाइफ में उन्हें काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन उन्होंने बेटियों रिने और अलीशा को गोद लिया हुआ है और उनकी परवरिश वो अकेले ही कर रही हैं।

अमृता सिंह Single Mother Amrita Singh

सैफ अली खान की एक्स वाइफ अमृता सिंह का ने भी सैफ से तलाक के बाद दूसरी शादी नहीं की। उन्होंने अकेले ही सारा अली खान और इब्राहिम अली खान को पाला है। आज सारा अली खान एक कामयाब एक्ट्रेस हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें