Bollywood Stars: आज बॉलीवुड में अपना परचम लहराने वाले कुछ अभिनेता ऐसे भी हैं जिन्हें इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने के लिए बहुत स्ट्रगल किया है। आज के आर्टिकल में हम आपको आज के कुछ ऐस दिग्गज एक्टर्स की कहानी बताने जा रहे हैं जिन्हें सुनकर आप इमोशनल हो जाएंगे और उनके लिए आपके मन में और भी ज्यादा प्यार और सम्मान बढ़ जाएगा।
इस लिस्ट में अक्षय कुमार, शाहरुख खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, के अलावा और भी कई नाम शामिल हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में आने से पहले वेटर, चौकीदार और कंडक्टर का काम भी किया है। आइए जानते हैं उन एक्टर्स के बारे में।
अक्षय कुमार Bollywood Stars
अक्षय कुमार Akshay Kumar बॉलीवुड का वो नाम है जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है। ये सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल है जो कई लोगों के दिलों पर राज करते हैं। बात उनकी फैन फॉलोइंग की करें तो देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है।
लेकिन क्या आपको पता है कि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत ही मेहनत की है। इंडस्ट्री में आने से पहले अक्षय ए होटल में वेटर का काम करते थे।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी Bollywood Stars
बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी Nawazuddin Siddiqui के संघर्ष के दौर से तो सभी वाकिफ हैं। एक छोटे से कस्बे में जन्में नवाज ने अपनी जिंदगी में बहुत ही मेहनत की थी। लेकिन क्या आपको मालूम है कि फिल्मों में आने से पहले वह क्या-क्या काम करते थे। शायद नहीं।
दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवाजुद्दीन फिल्मों में आने से पहले चौकीदार का काम करते थे।
अरशद वारसी
अरशद वारसी Arshad Warsi उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड में अपने दम पर एक पहचान पाई है। अरशद एक बहुमुखी एक्टर हैं जिन्होंने अलग-अलग फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से सभी का दिल जीत लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज लग्जरी लाइफ जीने वाले एक्टर कभी अपना गुजारा चलाने के लिए सेल्समैन का काम करते थे।
बोमन ईरानी Bollywood Stars
बोमन ईरानी Boman Irani को शायद ही कोई हो जो न जानता हो। उन्होंने अपनी अदाकारी से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। किरदार चाहे कैसा भी हो लेकिन उनकी एक्टिंग ने उसमें जान डाल दी। बहुत कम लोगों को पता होगा कि आज सफलता के इस मुकाम पर खड़े बोमन ने अपनी जिंदगी में बहुत संघर्ष किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्मों में आने से पहले वे मुंबई के ताज पैलेस होटल में अटेंडेंट और वेटर का काम करते थे।
शाहरुख खान
बॉलीवुड में किंग खान के नाम से जाने जाने वाले शाहरुख खान Shah Rukh Khan के देश और विदेश में चाहने वालों की कमी नहीं है। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, लेकिन आपको पता हो कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत ही परिश्रम किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्मों में आने से पहले वह टिकट सेल्समैन का काम करते थे और उस दौरान उन्हें 50 रुपये सैलरी के तौर पर मिलते थे।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
49 mins agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
1 hr ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
4 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
5 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
10 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
11 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
12 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
14 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines