Ramayana: रामानंद सागर की ‘रामायण’ बहुत पुरानी है लेकिन फिर भी उसे देखने वालों और पसंद करने वालों की कमी नहीं है। लॉकडाउन के दौरान तो लोगों ने घर बैठे-बैठे पुरी रामायण को दो से तीन बार देख लिया था।
लोगों को इसके सभी किरदार चाहे वो राम-सीता का किरदार हो या फिर लक्ष्मण-उर्मिला का किरदार हो या फिर कोई और किरदार सभी बहुत पसंद आए थे। लेकिन क्या आपको पता है कि असल जिंदगी में इन किरदारों को निभाने वाले एक्टर- एक्ट्रेस के हमसफर कौन हैं। अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं।
अरुण गोविल/श्री राम
रामानंद सागर की ‘रामायण’ में प्रभु श्री राम का रोल अदा करने वाले अरुण गोविल को लोग सच में राम जी की तरह ही मानने लगे थे। अरुण ने अपने शानदार अभिनय से घर-घर में अपनी पहचान बना ली थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रियल लाइफ में उनकी पत्नी का क्या नाम है? दरअसल अरुण गोविल ने श्रीलेखा गोविल संग शादी रचाई थी जिनसे इनका एक बेटा और बेटी हैं और इनकी जिंदगी बहुत ही खुशहाल बीत रही है।
दारा सिंह/ हनुमान
रामायण में हनुमान का रोल करने वाले दारा सिंह को इस रूप में काफी पसंद किया गया था। लोगों का सोचना था कि उनके अलावा और कोई इस रोल को शायद इतने अच्छे से न निभा पाता। आपको पता हो कि दारा सिंह ने 14 साल की उम्र में पहली शादी की थी लेकिन 10 साल बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने सुरजीत कौर संग दूसरी शादी की। आज रामायण के ये हनुमान जी हम लोगों के बीच नहीं रहे।
सुनील लहरी/ लक्ष्मण
आपको बता दें कि लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने दो बार शादी की थी। उनकी पहली पत्नी का नाम राधिका सेन था लेकिन ये रिश्ता ज्यादा न चल सका और दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। इसके बाद सुनिल ने भारती पाठक के साथ शादी कर अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाया।
अरविंद त्रिवेदी/ रावण
‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी को शायद ही ऐसा कोई हो जो न जानता हो। उन्होंने अपने अभिनय से नाटक में जान फूंक दी थी। आपको पता हो कि उनकी असल जिंदगी वाली पत्नी का नाम नलिनी अरविंद त्रिवेदी था। अब अरविंद त्रिवेदी भी हमारे बीच नहीं रहे।
विजय अरोड़ा/ मेघनाद
मेघनाद का रोल प्ले करने वाले विजय अरोड़ा की जीवनसाथी का नाम दिलबर देबारा है, जो पूर्व मॉडल और मिस इंडिया रह चुकी हैं।
दीपिका चिखलिया/ सीता
सीता का रोल अदा करने वाली दीपिका चिखलिया ने ‘रामायण’ में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। उनके जीवन सफर का नाम हेमंत टोपीवाला है जो एक बिजनेसमैन हैं।
संबंधित खबरें
Netflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
20 mins agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
2 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
2 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
3 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
5 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
6 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
8 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
9 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines