4 Legends Lost their Life in 10 Days: बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों में लगातार सेलेब्स के निधन की खबरों ने लोगों को हैरान कर दिया. निधन की खबरें तो अक्सर ही आती रहती हैं और ये दुख का पल होता है लेकिन कई बार कुछ निधन के बाद परिवार ही नहीं बल्कि फैंस तक अंदर से टूट जाते हैं. ऐसे में पिछले 10 दिनों में कई दिग्गजों ने अपनी अंतिम सांस ली, जिनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है. वह भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन, उन्हें हमेशा उनके काम के लिए याद किया जाएगा. देखिए लिस्ट…
सतीश शाह
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सतीश शाह का निधन 25 अक्टूबर, 2025 को हुआ था. उनके निधन की जानकारी जॉनी लीवर ने शेयर किया थी और शोक व्यक्त किया था. उनकी मौत किडनी फेलियर की वजह से हुई थी. उनकी मौत के बाद इंडस्ट्री में मातम पसर गया. बीते दिन ही उनकी प्रेयर मीट रखी थी, जिसमें बी-टाउन के कई सितारों ने शिरकत की थी. उनके अचानक निधन ने फैंस को ही नहीं बल्कि हर किसी को शॉक्ड कर दिया था.
यह भी पढ़ें: ‘थामा’ ने लगाई सेंचुरी, बनी 100 करोड़ कमाने वाली आयुष्मान खुराना की 5वीं फिल्म
असरानी
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर असरानी का निधन 84 साल की उम्र में हुआ था. वह 20 अक्टूबर, 2025 को दुनिया को अलविदा कह गए. उन्हें ‘शोले’ जैसी फिल्म में ‘अंग्रेजों के जमाने के जेलर’ जैसे किरदारों के लिए जाना जाता है. वह लंबे समय से फेफड़े संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे. उनके फेफड़े में पानी भर गया था, जिसके बाद वह जिंदगी की जंग हार गए.
पंकज धीर
‘महाभारत’ में कर्ण का किरदार प्ले करके घर-घर में फेमस हुए एक्टर पंकज धीर का निधन 15 अक्टूबर 2025 को हुआ था. उनकी मौत कैंसर की वजह से हुआ था. वह लंबे समय से कैंसर से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे. अंत में उनकी मौत हो गई थी. उनकी मौत से इंडस्ट्री में मातम पसर गया था. वह 68 साल के थे.
यह भी पढ़ें: रवि मोहन की फिल्म के टाइटल पर मचा बवाल, मद्रास HC ने किया सपोर्ट तो दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक
पीयूष पांडे
एड के गुरु कहे जाने वाले राइटर पीयूष पांडे ने 26 अक्टूबर, 2025 को दुनिया को अलविदा कह दिया था. वह 70 साल के थे. वह विज्ञापन जगत के जाने-माने राइटर थे, जिन्होंने पीएम मोदी की पार्टी तक के लिए नारा लिखा था, ‘अबकी बार मोदी सरकार.’ उन्हें विज्ञापन जगत में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा. पीयूष ने विज्ञापन के आयाम को बदल दिए थे.
यह भी पढ़ें: ‘सतीश शाह को मिले पद्मश्री सम्मान’, FWICE ने पीएम मोदी से की अपील, 3 दिन पहले हुआ था एक्टर का निधन
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
7 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
9 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
9 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
10 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines