Akili McDowell Arrested: ‘बिलियन्स’, ‘द वाटरबॉयज’, ‘क्रिमिनल एक्टिविटीज’ और ‘डेविड मेक्स मैन’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हॉलीवुड एक्टर अकिली मैकडॉवेल को लेकर बड़ी खबर आ रही है। एक्टर को हत्या करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया है। एक्टर पर ह्यूस्टन अपार्टमेंट के पास पार्किंग एरिया में एक 20 साल के लड़के सीजर पेराल्टा पर गोली मारने का आरोप है। बताया जाता है कि अकिली मैकडॉवेल ने पिछले हफ्ते 20 जुलाई को इस घटना को अंजाम दिया है, जिसके चलते उन्हें 400,000 डॉलर के बॉन्ड पर बीते दिन सोमवार को जेल में रहना पड़ा। बता दें कि हत्या के अलावा मैकडॉवेल पर चोरी का भी आरोप है। फिलहाल उन्हें 1 अगस्त को हैरिस काउंटी जेल में लाया गया था। इस बात की जानकारी हैरिस काउंटी शेरिफ कार्यालय की ओर से 3 अगस्त को एक सोशल मीडिया के जरिए दी गई है।
20 साल के लड़के को मारने का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोस्ट में बताया जाता है कि पूर्वी हैरिस काउंटी में वालिसविले और उवाल्डे के पास 13503 नॉर्थ थॉर्नट्री स्थित एक अपार्टमेंट परिसर के पार्किंग स्थल में रात करीब 9.15 के आसपास इस घटना को अंजाम दिया गया था। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया कि ‘एक 20 साल के लड़के को गोली मार दी गई है। उसे घटनस्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। वहीं गोली मारने वाला संदिग्ध घटनास्थल से भाग निकला।’
यह भी पढ़ें: मशहूर यूट्यूबर की बेटी पैदा होने के बाद मौत के मुंह में समाई, परिवार को लगा सदमा
मामले में जांच जारी
पोस्ट में आगे बताया गया कि ‘हत्या की जांच के दौरान सीजर पेराल्ट जो 20 साल का था, उसको गोली मारी गई है। इस हत्या का आरोप एक्टर अकिली मैकडॉवेल पर लगाया गया है। उन्हें हाल ही में हिरासत में लिया गया और हैरिस काउंटी जेल में रखा गया है।’ पोस्ट में आगे बताया गया है कि फिलहाल जांच जारी है। हम किसी व्यक्ति को, जिसके पास कोई जानकारी हो उसे 713-274-9100 पर होमिसाइड यूनिट से संपर्क संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
हत्या के अलावा चोरी का आरोप
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि जिस लड़के की हत्या हुई है, उसके पास हथियार नहीं थे। फिलहाल एक्टर अकिली मैकडॉवेल की पहचान संदिग्ध के रूप में कैसे हुई उसे कैसे पकड़ा गया यह जानकारी सामने नहीं आई है। यहां तक कि यह भी नहीं पता चला कि एक्टर मरने वाले लड़के को पहचानता थे या नहीं। ऑनलाइन जेल के रिकॉर्ड के मुताबिक, मैकडोवेल को हत्या के आरोप में 400,000 डॉलर के बॉन्ड पर रखा गया है। साथ ही सोमवार 5, अगस्त को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। बताया जाता है कि अकिली मैकडॉवेल पर चोरी के आरोप में जमानत राशि 210 डॉलर तय की गई है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
24 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines