Kelley Mack Death: हॉलीवुड इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज ‘द वॉकिंग डेड’ फेम एक्ट्रेस केली मैक अब इस दुनिया में नहीं हैं। एक्ट्रेस का 33 साल की उम्र में निधन हो गया है। केली छोटी उम्र में ब्रेन कैंसर से जूझ रही थीं। जिसके बाद वो जिंदगी की जंग हार गईं। एक्ट्रेस अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती थीं। वहीं उन्होंने ‘द वॉकिंग डेड’ वेब सीरीज में एडी का किरदार निभाकर ऑडियंस का दिल जीता था। इस खबर से उनके फैंस का भी दिल टूट गया है और इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें: प्लास्टिक सर्जरी बनी हॉलीवुड एक्ट्रेस की जान की दुश्मन, Beauty Queen के निधन से फैंस को लगा गहरा सदमा
परिवार ने दी जानकारी
केली मैक के परिवार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर उनके निधन की जानकारी फैंस को दी है। उन्होंने लिखा, ‘बेहद दुख के साथ हमें ये कहना पड़ रहा है कि हमारी प्यारी केली अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। एक चमकता सितारा दुनिया के उस पार चला गया है, जहां अंत में हम सभी को जाना है।’ परिवार के इस पोस्ट पर केली के फैंस और फ्रेंड्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
एक साल से कैंसर की चपेट में थीं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस ब्रेन कैंसर से जूझ रही थीं। वहीं उनका इलाज भी काफी लंबे समय से चल रहा था। इसक बाद भी एक्ट्रेस अपनी बीमारी को परे रखकर अपने काम में बिजी थीं। एक साल तक उन्होंने अपनी बीमारी के साथ काम किया है। एक्ट्रेस ने सितंबर 2024 में अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी थी कि वो ब्रेन केंसर से जूझ रही हैं।
कौन थीं केली?
केली को ‘द वॉकिंग डेड’ के सीजन 9 में उनकी शानदार भूमिका के लिए जिंदगी भर याद किया जाएगा। केली का जन्म 10 जुलाई 1992 को सिनसिनाटी में हुआ था। उन्होंने बेहद कम उम्र में ही कैमरे की दुनिया में कदम रखा था। केली ने अपने बचपन में ही विज्ञापनों में एक्टिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क के टिश स्कूल ऑफ आर्ट्स में एडमिशन ले एक्टिंग का कोर्स किया।
इन प्रोजेक्ट्स में किया काम
बता दें केली को इंडी ड्रामा द एलीफेंट गार्डन में एक्टिंग के लिए अवॉर्ड मिला था। केली ‘द वॉकिंग डेड’ के अलावा ‘9-1-1’, ‘शिकागो’ और ‘स्कूल्ड – द मॉडर्न फैमिली स्पिन ऑफ’ जैसी सीरीज में भी अपना नाम बना चुकी हैं। वहीं केली ने ऑस्कर विजेता मूवी ‘स्पाइडर-मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स’ में ग्वेन स्टेसी के लिए अपनी आवाज दी थी, जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद भी किया था।
यह भी पढ़ें: Baywatch एक्ट्रेस की रहस्यमयी हालातों में मौत, खुद की जान लेने का शक
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
1 hr agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
5 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
7 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
7 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
8 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
9 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
10 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
11 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines