The Vvan Official Trailer Release: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म ‘द वन’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म के मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद हर कोई इसकी तारीफ करता नजर आ रहा है.
फिल्म ‘द वन’ का ट्रेलर
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘द वन’ के ट्रेलर को रिलीज किया है. फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसमें देखा कि सिद्धार्थ मल्होत्रा बुरी शक्तियों का सामना करते हैं. हालांकि, पहले उन्हें इस पर भरोसा नहीं होता है, लेकिन जैसे-जैसे चीजें होती हैं, तो वो इस पर यकीन कर लेते हैं. फिल्म के ट्रेलर में तमन्ना की भी झलक देखने को मिल रही है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. फैंस और यूजर्स इसकी तारीफ कर रहे हैं. वहीं, अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो अब इस फिल्म की रिलीज में बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है. जी हां, इस फिल्म को 25 सितंबर को रिलीज किया जा रहा है. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार है.
फिल्म का ट्रेलर
वहीं, अगर फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरूआत एक वन से होती है और बैकग्राउंड में आवाज सुनाई देती है कि भुतक्की, इस वन की काली शक्तियां, रात के साए से भी काली, तूफान से भी तेज, जिससे देवी भी हमें नहीं बचा सकती और अगर कोई रात को वन में प्रवेश करता है, तो उसकी लाश भी नहीं मिलती. इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आते हैं, जिन्हें ये सब बकवास लगता है.
जंगल में जाना सख्त मना
गौरतलब है कि ये फिल्म बिहार में पटना के पास स्थित 16वीं सदी के ऐतिहासिक और रहस्यमयी ‘वन देवी मंदिर’ की असली लोककथाओं पर आधारित है. 400 साल पुराने इस मंदिर और आसपास के घने जंगल के बारे में स्थानीय मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद वहां जाना या रुकना सख्त मना है.
फिल्म का बजट
फिल्म की कहानी में जंगल का खौफ, लोककथाओं का रहस्य, पुनर्जन्म के संकेत और दो जन्मों के ताने-बाने को दिखाया गया है. वहीं, अगर फिल्म के बजट की बात करें तो इस फिल्म का अनुमानित बजट 80 से 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी शुरुआत करती है और इसे पहले दिन लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है, जो इसकी रिलीज के बाद ही पता लगेगा.
यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh ने 40वें दिन कितना किया कलेक्शन, Mirzapur: The Movie का कैसा हाल?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
37 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines