मुंबई: उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने अतरंगी कपड़ों और अजीबोगरीब फैशन के चलते आज एक स्टार बन चुकी हैं। लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया और अपने कपड़ों के लिए उन्हें आज काफी खरी खोटी सुननी पड़ती है। लेकिन एक्ट्रेस ने कभी भी इन बातों को खुद पर हावी नहीं होने दिया और अपना फैशन गेम ऑन रखा। लेकिन इस बार तो उन्होंने ट्रोलर की बोलती बंद कराने के लिए उनके कमेंट को ही इंस्पिरेशन बना लिया।
बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक और अतरंगी वीडियो (Urfi Javed Video) शेयर किया है, जिसमें वो पहले एक यूजर के भद्दे कमेंट को दर्शाती हैं और फिर उससे मिले इंस्पिरेशन को दिखाती हैं। वीडियो (Urfi Javed Stone Dress) की शुरुआत में उर्फी ने एक ट्रोलर के कमेंट को दिखाया।
कमेंट में लिखा है ‘इसको पत्थर से मारना चाहिए।’ इसके बाद वो काले रंग शॉर्ट्स के साथ गुलाबी रंग की लॉन्ग टी-शर्ट पहने हुए दिखाई देती हैं और उनपर पत्थरों की बौछार होती है। इसके बाद वो पत्थरों का आउटफिट बनाकर उसे पहने हुए नजर आती हैं। वीडियो में उर्फी को छोटे-छोटे पत्थर के टुकड़ों से बिकिनी टॉप और स्कर्ट बनाकर पहने हुए देखा जा सकता है।
शानदार ट्रांस्फॉर्मेशन वाले इस वीडियो (Urfi Javed Viral Video) को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन दिया, ‘हां, कमेंट ने मुझे ऐसा करने के लिए प्रेरित किया, मुझे दोष मत दो। कमेंट को दोष दो।’ उर्फी का ये पहनावा वास्तव में काफी प्रभावशाली है और उनके चाहने वालों को ये काफी पसंद भी आ रहा है।
उर्फी ने यहां तक पहुंचने के लिए काफी लंबा सफर तय किया है, जब रणवीर सिंह से लेकर मसाबा गुप्ता तक बड़े बड़े सेलेब्स उन्हें नोटिस कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। उर्फी ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि, कई बार वो सुइसाइडल हो चुकी हैं। लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और जीवित रहने का फैसला किया।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
12 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
13 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
15 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
17 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
18 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
18 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines