The Traitors: करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स’ में लगातार इनोसेंट कंटेस्टेंट्स के मर्डर हो रहे हैं। हर सुबह सभी लोग इस खौफ में उठते हैं कि पता नहीं वो शो में जिंदा बचेंगे या नहीं? ट्रेटर्स बेहरहमी से एक-एक कर इनोसेंट कंटेस्टेंट्स का कत्ल किए जा रहे हैं। हालांकि, हाल ही में ट्रेटर्स 2 दिन मर्डर करने से चूक गए। वो दो दिन तक किसी भी प्लेयर का मर्डर नहीं कर पाए। पुरव झा और एलनाज नौरोजी शो में एक ही मकसद से आगे बढ़ रहे हैं कि उन्हें सबको मारना है और ये शो जीतना है। इस मकसद के बावजूद इन्होने 2 दिन तक मर्डर क्यों नहीं किया? चलिए जानते हैं।
ट्रेटर्स क्यों हुए मर्डर करने में फेल?
दरअसल, एक दिन तो ट्रेटर्स पुरव झा और एलनाज नौरोजी इसलिए मर्डर नहीं कर पाए क्योंकि वो अपनी टीम में एक और मेंबर की एंट्री करवाना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने मर्डर ना करते हुए रिक्रूटमेंट करने का फैसला लिया। पुरव झा और एलनाज नौरोजी ने इस दौरान पोकर प्लेयर निकिता लूथर को ट्रेटर बनने का इन्वाइट भेजा। हालांकि, उन्होंने इस ऑफर को एक्सेप्ट करने से मना कर दिया। वहीं, अगले दिन करण जौहर ने इन दोनों को मर्डर करने से रोक लिया और किसी 4 कंटेस्टेंट्स को ट्रायल पर डालने को कहा था। ट्रेटर्स को इन 4 कंटेस्टेंट्स को ऑब्सेर्वे करना था और फिर उनमे से किसी एक को मारना था।
इन 4 कंटेस्टेंट्स को ट्रेटर्स ने डाला ट्रायल पर
इन दोनों ने उर्फी जावेद, हर्ष गुजराल, अंशुला कपूर और जानवी गौर ट्रेटर्स ट्रायल पर डाला था। इसके अगले दिन करण ने एक टास्क रखा और इनको पुतला बनाकर खड़ा कर दिया। सभी को बता दिया गया था कि इनमें से किसी एक का मर्डर होगा। इन्हें बचाने के लिए एक टास्क था, जिसमें बाकी कंटेस्टेंट्स को 2 टीम में बांटा गया था। इन दोनों टीमों को सोने की टाइल ढूंढकर इकट्ठा करनी थी और उस प्लेयर को देनी थी, जिसे वो इस गेम में सुरक्षित करना चाहते थे।
यह भी पढ़ें: पोकर प्लेयर ने ठुकराया Traitors का खास ऑफर, हिट हुई Nikita Luther की बेबाकी
टास्क में बची उर्फी जावेद की जान
हालांकि, ज्यादातर कंटेस्टेंट्स उर्फी जावेद को सपोर्ट करते हुए नजर आए। उर्फी जावेद को इस टास्क में कंटेस्टेंट्स से 21 टाइल मिली थीं, जो बाकी कंटेस्टेंट्स में सबसे ज्यादा थीं। इसके कारण उर्फी इस टास्क में सेफ हो गईं। वो जैसे-तैसे ट्रेटर्स से बच गईं और अब हर्ष गुजराल, अंशुला कपूर और जानवी गौर में से कोई एक अगले एपिसोड में आउट होगा। ये तीनों ट्रेटर्स के निशाने पर हैं। अब शो में किसका मर्डर होगा? वो तो अगले एपिसोड में ही पता चलेगा।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
12 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
13 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
15 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
17 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
18 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
18 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines