TrendingAI summitBangladesh electioniranDonald Trump

---विज्ञापन---

The Traitors में शुरू हुआ 20 सितारों की चालाकी का गेम, Karan Johar के शो पर लोगों का क्या है कहना?

'द ट्रेटर्स' का ट्रेलर आज 30 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया गया है। वहीं, अब करण जौहर के इस शो की झलक देखने के बाद लोगों ने इस पर अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं कि पब्लिक ने इसे देखने के बाद क्या कहा है?

The Traitors के ट्रेलर पर लोगों का कैसा रिएक्शन?
मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के पॉपुलर रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'द ट्रेटर्स' के ट्रेलर में कई राज खुले हैं और साथ ही ये भी दिखाया गया है कि कैसे स्टार्स एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं। इस बीच अब पब्लिक ने भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं कि 'द ट्रेटर्स' के ट्रेलर पर लोगों का क्या कहना है?

क्या बोलीं पब्लिक?

करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' के ट्रेलर पर अगर लोगों के रिएक्शन की बात करें तो यूजर्स ने इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स दिया है। एक यूजर ने इस ट्रेलर पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि रोडीज, बिग बॉस और स्प्लिट्सविला सबको मिक्स कर दिया है। दूसरे यूजर ने कहा कि इस तरह के शो को हम सपोर्ट करते हैं। तीसरे यूजर ने कहा कि इस शो के रिव्यू के लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूं। एक और यूजर ने कहा कि मुझे तो ये बिग बॉस से भी ज्यादा मजेदार लग रहा है।

नेटिजंस का रिएक्शन

एक अन्य यूजर ने इस शो के ट्रेलर पर कमेंट किया कि ट्रेटर्स शो नहीं, स्ट्रगल शो लग रहा है। एक और यूजर ने लिखा कि क्या-क्या करना पड़ता है, जब पैसा इनवॉल्व होता है। एक और यूजर ने कहा कि क्या एक्टिंग है, मजा ही आ गया। एक अन्य ने कहा कि मैं इसके लिए और इंतजार नहीं कर सकता हूं। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस शो के ट्रेलर को देखने के बाद किए हैं।

कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

गौरतलब है कि करण जौहर के इस सो में 20 कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं। इसमें मशहूर रैपर रफ्तार, अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर, जान्वी गौर, महीप कपूर, अपूर्वी मूखीजा, राज कुंद्रा, सुधांशु पांडे, हर्ष गुर्जराल, जन्नत जुबैर, टीवी एक्टर करण कुंद्रा, उर्फी जावेद, मुकेश छाबड़ा, साहिल सलाथिया, आशीष विद्यार्थी, निकिता लूथर, सूफी मोतीवाला, एलनाज नौरोजी, पुरव झा, लक्ष्मी मांचू और जैस्मिन भसीन जैसे स्टार्स शामिल हैं। यह भी पढ़ें- मशहूर म्यूजिक बैंड के मेंबर्स हुए किडनैप, अब मिली सबकी डैड बॉडी, क्या है पूरा मामला?


Topics:

---विज्ञापन---