Raftaar Elimination in The Traitors: प्राइम वीडियो का रियलिटी शो द ट्रेटर्स दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। ये पहला रियलिटी शो है, जिसे शायद बिग बॉस के बाद सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। मेकर्स ने द ट्रेटर्स के 6 एपिसोड स्ट्रीम कर दिए हैं, जिसमें 8 कंटेस्टेंट्स का एलिमिनेशन हो गया है। करण कुंद्रा के बाद रैपर रफ्तार का एलिमिनेशन सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रहा है। उनके एविक्शन ने फैंस का दिल भी तोड़ दिया है। हालांकि रैपर शो से जाते-जाते भी दिल जीत ले गए। उनके एलिमिनेशन में 5 सेलिब्रिटी का सबसे ज्यादा हाथ रहा है। आइए जानते हैं उनके बारे में…
इन 5 कंटेस्टेंट्स का रहा हाथ
रैपर रफ्तार के एविक्शन में सबसे ज्यादा हाथ कंटेंट क्रिएटर सूफी मोतीवाला का रहा है। जिस वक्त आशीष विद्यार्थी का एलिमिनेशन हुआ था, उससे पहले ही उन्होंने अन्य कंटेस्टेंट्स के दिमाग में डालना शुरू कर दिया था कि रफ्तार ही ट्रेटर हैं। उनकी बातों और प्वाइंट्स से इन्फ्लुएंस होकर जन्नत जुबैर और जैस्मिन भसीन का डाउट भी रैपर पर आ गया।
यह भी पढ़ें: The Traitors के ‘पनौती’ निकले ये 3 कंटेस्टेंट्स, जिसका दिया नाम, उसका काम हुआ तमाम
हर्ष गुजराल और अपूर्वा मुखीजा
स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल जो शो के दौरान रफ्तार के अच्छे दोस्त रहे हैं, उन्होंने भी रैपर का यकीन नहीं किया। वह बार-बार कहते रहे कि रफ्तार ही ट्रेटर हैं। अपूर्वा मुखीजा ने भी उन्हें ट्रेटर बताते हुए शक ऑफ सर्कल में रैपर का नाम लिखा था। हालांकि उर्फी जावेद आखिरी वक्त तक कहती रहीं कि रफ्तार ट्रेटर नहीं हैं।
जाते हुए भी दिल जीत ले गए रैपर
शक ऑफ सर्कल में रैपर रफ्तार को 8 वोट मिले जिसकी वजह से उन्हें द ट्रेटर से एलिमिनेट होना पड़ा। जब होस्ट करण जौहर ने उनसे अपनी आइडेंटिटी बताने के लिए कहा तो रफ्तार ने बताया कि वह ट्रेटर नहीं हैं। ये सुनकर सूफी और जैस्मिन को अपनी गलती का एहसास हुआ। दोनों ही काफी इमोशनल भी हो गए। उधर, रफ्तार ने जिस वक्त अपनी आइडेंटिटी बताई तो उन्होंने बहुत प्राउडली कहा कि उन्होंने जुबान दी थी कि वह ट्रेटर नहीं हैं। इसके बावजूद किसी ने उनका यकीन नहीं किया। बता दें कि रैपर ने कहा था कि अगर वह ट्रेटर निकले तो वह रैप करना छोड़ देंगे।
संबंधित खबरें
Rise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 hr ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
4 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines