The Traitors: फिल्ममेकर करण जौहर का रियलिटी शो द ट्रेटर्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंट्री लेने के बाद से ही सोशल मीडिया पर बज क्रिएट करने लगा है। इस शो के तीन एपिसोड प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दिए गए हैं। तीनों ही एपिसोड्स इतने धमाकेदार रहे कि पहले, दूसरे और तीसरे दिन के अंदर चार कंटेस्टेंट्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया। सबसे हैरान करने वाला एलिमिनेशन टीवी एक्टर करण कुंद्रा का रहा। क्या करण के एलिमिनेशन की वजह अपूर्वा मुखीजा का ओवर कॉन्फिडेंस बना? आइए जानते हैं।
अपूर्वा का ओवर कॉन्फिडेंस क्यों?
द ट्रेटर्स के पहले एपिसोड में तीन ट्रेटर्स चुने गए थे, जिसमें एलनाज नौरोजी, पूरव झा और राज कुंद्रा शामिल हुए। तीनों ने मिलकर पहली रात बड़ी ही चालाकी से साहिल का मर्डर कर दिया। जिसके बाद साहिल शो से बाहर हो गए। अगले दिन जब करण ने शक ऑफ सर्कल में इनोसेंस कंटेस्टेंट्स को अपने बीच में मौजूद लोगों में से एक ट्रेटर चुनने को कहा तो अपूर्वा मुखीजा ने बहुत ही विश्वास के साथ राज कुंद्रा का नाम लिया। अन्य लोगों ने भी अपूर्वा के विश्वास पर विश्वास जताया और राज का नाम लिया। सच सामने आने के बाद राज कुंद्रा को शो से बाहर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: The Traitor ने बनाया रिकॉर्ड, 5 मिनट में किया पहला एलिमिनेशन, कौन हैं बाहर हुईं Nikita Luther?
एक गलती पड़ गई भारी
राज कुंद्रा का सच सामने आने के बाद हर कोई अपूर्वा मुखीजा की तारीफ करने लगा। सभी का कहना था कि अपूर्वा ने बहुत समझदारी से राज कुंद्रा को पकड़ लिया। जब ट्रेटर द्वारा लक्ष्मी मांचू को बाहर किए जाने के बाद इनोसेंट को दोबारा शक ऑफ सर्कल में ट्रेटर का पता लगाने का मौका दिया गया तो अपूर्वा ने करण कुंद्रा पर शक जताया। कुछ को छोड़ने के अलावा अन्य कंटेस्टेंट्स ने अपूर्वा का यकीन किया। शायद उन्हें अपूर्वा की समझ पर यकीन था। इस तरह सबसे ज्यादा वोट्स करण कुंद्रा को मिले।
फूट-फूटकर रोईं जन्नत जुबैर
करण कुंद्रा ने एलिमिनेट होने के बाद बताया कि वह पहले घंटे और पहले मिनट से ट्रेटर नहीं थे। ये सुनने के बाद सभी कंटेस्टेंट्स शॉक्ड हो गए। उर्फी जावेद, रफ्तार, जैस्मिन भसीन, अपूर्वा मुखीजा और जन्नत जुबैर समेत अन्य कंटेस्टेंट्स को अपनी गलती पर काफी पछतावा हुआ। इस दौरान जन्नत फूट-फूटकर रोने लगीं।
संबंधित खबरें
अभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
15 mins ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
56 mins agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
2 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
3 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
4 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
6 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
8 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
8 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines