The Traitors: करण जौहर का रियलिटी शो द ट्रेटर्स अपने लास्ट एपिसोड की तरफ बढ़ चुका है। शो के फिनाले में सिर्फ एक दिन बाकी रह गया है। गुरुवार को रात 8 बजे प्राइम वीडियो पर द ट्रेटर्स का फिनाले एपिसोड जारी किया जाएगा। फैंस अपने-अपने फेवरेट प्लेयर को विनर बनते हुए देखना चाहते हैं लेकिन जीत किसकी होगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। इस बीच जो लेटेस्ट अपडेट आया है, उसमें बताया गया है कि फिनाले से पहले एक स्ट्रांग प्लेयर का खेल खत्म हो गया है। इस प्लेयर का नाम सुनने के बाद आपको भी झटका लगेगा क्योंकि एक ट्रेटर का खेल खत्म करने वाला ये प्लेयर ही था।
फिनाले से पहले किसका कटा पत्ता?
इंडिया फोरम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, द ट्रेटर्स के फिनाले से पहले जिस प्लेयर का शो से एग्जिट हुआ है, वह कोई और नहीं बल्कि अपूर्वा मुखीजा हैं। सूत्रों का कहना है कि आने वाले फिनाले एपिसोड में द रिबेल किड का एलिमिनेशन हो सकता है। हालांकि ये अभी तक कंफर्म नहीं हो पाया है कि अपूर्वा का मर्डर होगा या फिर शक ऑफ सर्कल में उनका खेल खत्म होगा।
अपूर्वा पर अन्य प्लेयर्स को शक
द ट्रेटर्स के पिछले एपिसोड में देखा गया था कि शक ऑफ सर्कल में अपूर्वा मुखीजा और हर्ष गुजराल पर अन्य प्लेयर्स को सबसे ज्यादा शक है। उन्हें लगता है कि इन दोनों में से कोई एक ट्रेटर है। एलिमिनेशन के लिए अपूर्वा को चार वोट मिले हैं, जबकि हर्ष को तीन वोट मिले हैं। उर्फी का वाट आना बाकी है। अगले एपिसोड में क्लीयर हो जाएगा कि उर्फी किसे वोट देती हैं। अगर वह हर्ष का नाम लेती हैं तो वोटिंग टाइ हो जाएगा लेकिन अगर उन्होंने अपूर्वा का नाम लिया तो रिबेल किड एलिमिनेट हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें: The Traitors: फिनाले से पहले विनर का नाम लीक, इनोसेंट या ट्रेटर किसके हाथ लगी ट्रॉफी?
फिनाले एपिसोड में 7 प्लेयर्स
बता दें कि द ट्रेटर्स का फिनाले एपिसोड गुरुवार को प्राइम वीडियो पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इस वक्त शो में सात प्लेयर्स बचे हैं, जो अपूर्वा मुखीजा, सुधांशु पांडे, निकिता लूथर, ट्रेटर हर्ष गुजराल, उर्फी जावेद, ट्रेटर पूरव झा और जैस्मिन भसीन हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन द ट्रेटर की ट्रॉफी अपने नाम करता है?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
13 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
15 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
17 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines