The Traitors Winner Name Leaked: करण जौहर का रियलिटी शो द ट्रेटर्स अपने फिनाले से सिर्फ चार दिन दूर है। गुरुवार को प्राइम वीडियो पर शो का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा। इसी के साथ क्लीयर हो जाएगा कि इनोसेंट या ट्रेटर्स, किसके हाथ में शो की ट्रॉफी गई है लेकिन हम आपको पहले ही बता रहे हैं कि द ट्रेटर्स का विनर कौन है? दरअसल, फिनाले से पहले ही करण जौहर के शो के विनर का नाम लीक हो गया है। दिलचस्प बात ये है कि विनर की ट्रॉफी एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट्स के हाथ में गई है। आइए जानते हैं उनके नाम…
इन 7 कंटेस्टेंट्स की फिनाले में एंट्री
करण जौहर के शो द ट्रेटर्स में कुल 20 सेलिब्रिटी ने हिस्सा लिया था। अभी तक 9 एपिसोड प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किए जा चुके हैं। हर तीन एपिसोड में चार कंटेस्टेंट्स एलिमिनेट हुए जिसके बाद सिर्फ 7 कंटेस्टेंट्स ने फिनाले में अपनी जगह बनाई है। इनमें दो ट्रेटर और पांच इनोसेंट शामिल हैं। जिन 7 लोगों ने द ट्रेटर्स के फिनाले में एंट्री की है, वह उर्फी जावेद, अपूर्वा मुखीजा, पूरव झा, निकिता लूथर, जैस्मिन भसीन, हर्ष गुजराल और सुधांशु पांडे हैं।
यह भी पढ़ें: The Traitors में एक और शॉकिंग एलिमिनेशन, नया ‘ट्रेटर’ बनकर तांडव मचाने आया ये कंटेस्टेंट
द ट्रेटर्स के विनर का नाम लीक
फैन पेज बिग बॉस तक ने द ट्रेटर्स का स्पॉइलर अलर्ट जारी किया है। जिन दो कंटेस्टेंट्स ने शो की ट्रॉफी जीती है, वह उर्फी जावेद और निकिता लूथर हैं। वैसे तो शो का विनर सिर्फ एक होता है लेकिन इस शो के दो विनर बताए जा रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि उर्फी और निकिता दोनों ही इनोसेंट प्लेयर हैं। उर्फी तो शुरुआत से शो की स्ट्राॅन्ग प्लेयर रही हैं, वहीं निकिता भी अपने दिमाग का बखूबी यूज करते हुए दिखाई दे रही हैं।
हर्ष या अपूर्वा में से एक का एलिमिनेशन
बता दें कि द ट्रेटर्स के फिनाले एपिसोड में सबसे पहले अपूर्वा मुखीजा या हर्ष गुजराल में से किसी एक कंटेस्टेंट का सफर शो से खत्म होने वाला है। शक ऑफ सर्कल में हर्ष को तीन वोट्स मिले हैं, जबकि अपूर्वा को चार वोट्स मिले हैं। अपकमिंग एपिसोड में पता चलेगा कि उर्फी जावेद ने किसका नाम लिखा है?
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
4 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
4 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
6 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
7 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
10 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
10 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
11 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines