Bigg Boss Season 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ के लिए रोज एक नया नाम सामने आ रहा है। इस शो के सभी कंटेस्टेंट्स को मेकर्स बड़ी ही बारीकी से चुन रहे हैं। इस कंट्रोवर्शियल शो के लिए मेकर्स गिद्ध की तरह उन सेलिब्रिटीज पर नजर बनाए हुए हैं, जो इस वक्त हाइप में हैं। ऐसे में ‘बिग बॉस 19’ के लिए एक के बाद एक करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स’ के कंटेस्टेंट्स को अप्रोच किया जा रहा है। राज कुंद्रा, अपूर्वा मखीजा, पुरव झा और जन्नत जुबैर के बाद अब एक और ‘द ट्रेटर्स’ के कंटेस्टेंट को सलमान खान के शो का हिस्सा बनने का मौका मिला है।
राज, अपूर्वा, पुरव और जन्नत क बाद अगले ट्रेटर को मिला ऑफर
आपको बता दें, राज कुंद्रा, पुरव झा और जन्नत जुबैर तो सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ के ऑफर को बेधड़क रिजेक्ट कर चुके हैं। वहीं, अब मेकर्स ने आगे की तलाश जारी रखते हुए, इस शो की सबसे शातिर कंटेस्टेंट को अप्रोच किया है। इस कंटेस्टेंट ने अपनी मासूमियत से सभी कंटेस्टेंट्स को बेवकूफ बनाकर रखा था। अब ‘द ट्रेटर्स’ में सभी को धोखा देने वाली कंटेस्टेंट एलनाज नोरौजी को सलमान खान के शो का ऑफर दिया गया है। ‘द ट्रेटर्स’ में उन्होंने बेहरहमी से इनोसेंट कंटेस्टेंट्स के मर्डर किए थे। सलमान खान के शो में भी वो आग लगा सकती हैं।
एलनाज नोरौजी को किया ‘बिग बॉस 19’ के लिए अप्रोच
एलनाज नोरौजी काफी समय तक ‘द ट्रेटर्स’ की मास्टरमाइंड थीं। उन्होंने बिना दूसरे ट्रेटर की मदद लिए सीक्रेट टास्क अकेले ही पूरा कर लिया था। अब अगर एलनाज नोरौजी ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा बनीं, तो आसानी से किसी को भी मैनिपुलेट कर लेंगी। एलनाज नोरौजी को सभी को अपने इशारों पर चलना आता है, साथ ही वो परफॉर्म करना भी जानती हैं। ये दोनों क्वालिटीज ‘बिग बॉस’ जैसे शो का हिस्सा बनने के लिए काफी हैं। वहीं, अब ये खबर कन्फर्म बताई जा रही है कि एलनाज नोरौजी को ‘बिग बॉस सीजन 19’ ऑफर हुआ है।
यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala के निधन पर Varun Dhawan ने किसे लगाई फटकार? वायरल हुआ पोस्ट
एंट्री पर नहीं आया अपडेट
हालांकि, अभी तक ये कन्फर्म नहीं हुआ है कि एलनाज नोरौजी ने ‘बिग बॉस सीजन 19’ करने के लिए हामी भरी है या नहीं। अभी उनकी एंट्री पर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है। दूसरी तरफ उनका नाम सुनकर ही फैंस एक्साइटेड हो गए हैं, क्योंकि एलनाज नोरौजी एक शातिर प्लेयर हैं। उनके इस शो में आने से ग्लैमर की भी कमी नहीं होगी। अब देखना होगा कि वो शो को लेकर क्या फैसला लेती हैं?
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
42 mins agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 hr agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
2 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
3 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
4 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
4 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines