The Traitors: करण जौहर का शो ‘द ट्रेटर्स’ 2 दिन में शुरू होने वाला है। ऐसे में फैंस के बीच शो को लेकर काफी बज है। हर कोई जानना चाहता है कि वो 3 ट्रेटर्स कौन हैं जो बाकी कंटेस्टेंट्स का काम तमाम करेंगे। 20 सेलिब्रिटीज के बीच असली ट्रेटर्स को ढूंढ पाना फैंस के लिए भी आसान नहीं हो रहा है। जब से शो का प्रोमो सामने आया है, फैंस उन 3 लोगों का नाम जानना चाहते हैं, जो गद्दार हैं। वहीं, एक-एक करके सभी के ऊपर शक की सुई घूम रही है। लोगों को ये भी लग रहा है कि अपूर्वा मखीजा ही असल में ट्रेटर निकलेंगी।
अपूर्वा मखीजा ने गिनवाई अपनी ट्रेटर वाली खूबियां
दरअसल, रिबेल किड उर्फ अपूर्वा मखीजा में 5 ऐसी क्वालिटीज मौजूद हैं, जो लोगों को यकीन दिला देंगी कि वही असली ट्रेटर हैं। अब वो क्वालिटीज क्या हैं? ये तो अब खुद अपूर्वा मखीजा ने गिनवा दी हैं। अपूर्वा मखीजा का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो सफाई दे रही हैं कि वो ट्रेटर नहीं हैं। साथ ही वो अपनी उन खूबियों का भी जिक्र कर रही हैं, जिसके कारण लोग उन पर शक करते हैं। चलिए जानते हैं कि अपूर्वा मखीजा ने अपनी कौन-सी खूबियां गिनवाई हैं?
अपूर्वा मखीजा ने बाकी प्लेयर्स को बताया डंब
अपूर्वा मखीजा ने कहा, ‘असल जिंदगी की तरह इस गेम में भी मैं ट्रेटर नहीं हूं, लेकिन मैं समझ सकती हूं कि लोगों को मैं ट्रेटर क्यों लगती हूं? मैं कलेशी हूं, मेरा मुंह खुलते ही विवाद हो जाता है और मुझे विवाद में कोई हरा भी नहीं सकता। मैं बहुत ज्यादा स्मार्ट हूं, मेरा मतलब है कि बाकी प्लेयर्स के मुकाबले। वो बस बेवकूफ हैं। मैं साथ ही काफी प्रीटी हूं, बस ‘R’ हटा दो। मैं माफ नहीं करती, मैं भूलती नहीं और मैं ध्यान रखती हूं कि सामने वाला भी कभी भूल ना पाए, वो भी बिल्कुल आखिर तक। साथ ही मुझे बहुत स्ट्रिक्ट पेरेंट्स ने बड़ा किया है, तो मुझसे अच्छा झूठ कोई भी नहीं बोल सकता और ना ही मेरी मम्मी के अलावा झूठ में मुझे कोई पकड़ सकता है।’
यह भी पढ़ें: Shreya Ghoshal की आवाज में Maa का गाना Humnava रिलीज, सुनते ही फैंस को क्यों याद आएंगे Jubin Nautiyal?
12 जून से शुरू होगा शो
अपूर्वा मखीजा ने आखिर में कहा, ‘सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं ट्रेटर की तरह कपड़े पहनती हूं, ट्रेटर की तरह बात करती हूं और ट्रेटर की तरह सोचती हूं, इसका ये मतलब नहीं है कि मैं ट्रेटर हूं।’ अब वो सच बोल रही हैं या झूठ? ये तो शो शुरू होने के बाद ही बाकी कंटेस्टेंट्स और आप पता लगा पाएंगे। 12 जून को जब ‘द ट्रेटर्स’ प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा, तभी अपूर्वा मखीजा का असली चेहरा सामने आएगा।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
45 mins agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
1 hr agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
6 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
7 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
8 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
10 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
11 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
20 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines