हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

The Traitors का सबसे बदतमीज कंटेस्टेंट कौन? मुंहफट के मुखौटे के पीछे हदें की पार

The Traitors: ‘द ट्रेटर्स’ में एक ऐसी फीमेल कंटेस्टेंट हैं, जो बाकी लोगों के साथ बात करते हुए किसी का लिहाज नहीं करतीं। ये कंटेस्टेंट ये दिखाने के चक्कर में कि वो कितनी कूल हैं? सबके साथ गलत तरह से पेश आ रही हैं।

विज्ञापन
‘द ट्रेटर्स’ में एक कंटेस्टेंट है, जो सबसे ज्यादा रुड है। (Photo Credit- Instagram)

The Traitors: करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स’ में 20 सेलिब्रिटीज नजर आए हैं। कुछ शो में बेहद फोकस्ड लग रहे हैं, तो कुछ नजर ही नहीं आते। इसी बीच एक ऐसी केटेगरी भी है, जो शो में नजर तो आती है लेकिन बदतमीजी करते हुए। ‘द ट्रेटर्स’ में एक बेहद बदतमीज कंटेस्टेंट देखने को मिली है, जो खुद को मुंहफट दिखाने के चक्कर में ना तो किसी की उम्र का और ना ही किसी के एक्सपीरियंस का लिहाज कर रही है। इस कंटेस्टेंट को शो के अंदर और बाहर भी गलत तरह से बात करने की वजह से फटकार पड़ चुकी है।

अपूर्वा मखीजा ने शो में लोगों से की बदतमीजी

आपको बता दें, अब जिसे बदतमीज होने का टैग मिला है, वो अपूर्वा मखीजा हैं। रिबेल किड के नाम से मशहूर अपूर्वा मखीजा पहले भी अपनी जुबान की वजह से लोगों के निशाने पर रही हैं और एक बार फिर वो मुसीबत में पड़ सकती हैं। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कंट्रोवर्सी के बाद ‘द ट्रेटर्स’ में नजर आना अपूर्वा मखीजा के लिए लोगों के दिल जीतने का दूसरा मौका है और इस शो में भी वो अपनी पुरानी वाली गलतियां ही दोहराते हुए नजर आ रही हैं। वो 3 बार 3 अलग-अलग लोगों के साथ शो में बदतमीजी कर चुकी हैं।

उर्फी जावेद के साथ शुरुआत में ही कर दी थी हदें पार

सबसे पहले अपूर्वा मखीजा ने उर्फी जावेद के साथ पंगा लिया था। जब अपूर्वा मखीजा रो रही थीं, तो उर्फी दोस्त होने के नाते उनसे पूछने आई थीं। इस दौरान अपूर्वा मखीजा ने उर्फी के साथ जिस तरह से बर्ताव किया था, सिर्फ उर्फी ही नहीं बल्कि उनके फैंस को भी गुस्सा आ गया था। इस दौरान उर्फी को सबके सामने काफी इंसल्ट महसूस हुई और उन्होंने उस दिन के बाद से अपूर्वा मखीजा से पूरी तरह से दुरी बना ली। इसके अलावा अपूर्वा मखीजा ने शो के सबसे सीनियर कंटेस्टेंट आशीष विद्यार्थी को भी नहीं छोड़ा। शक तो आशीष विद्यार्थी पर हर कोई करता था, लेकिन किसी ने उनके लिए गलत तरह से बात नहीं की।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh की फिल्म का ट्रेलर आते ही ट्रेंड करने लगा #boycottsardaarji3, Hania Aamir को देख भड़के लोग

आशीष विद्यार्थी और जैस्मिन भसीन के साथ भी ठीक नहीं था बर्ताव

हालांकि, पांचवे एपिसोड में जब अपूर्वा और सूफी साथ में बैठे हुए थे तो दोनों ने आशीष विद्यार्थी को लेकर बात करना शुरू कर दिया। इस दौरान अपूर्वा ने गाली दी और कहा, ‘आशीष क्या आदमी है यार, ये है भाई ट्रेटर। इसने मुकेश का मर्डर करा।’ वो आशीष के बारे में इस तरह से बात कर रही थीं, जैसे वो उनसे उम्र में काफी छोटे हैं। इसके अलावा सर्कल ऑफ शक में अपूर्वा ने जैस्मिन भसीन से भी सबके सामने बदतमीजी की है। जब जैस्मिन ने कहा कि उन्हें अपूर्वा पर शक है, तो अपूर्वा ने सीधे कहा, ‘मैं एक ही बार में आपको समझा देती हूं, पहली बात तो आप बेवकूफ हो।’ जैस्मिन को जिस तरह से अपूर्वा ने ये कहा वो साबित करता है कि वो बोलने से पहले एक बार भी सोचती नहीं हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola