The Traitors: ‘द ट्रेटर्स’ में 2 कंटेस्टेंट्स हैं, जो सबसे शातिर हैं। अपूर्वा मखीजा इस शो की बेस्ट प्लेयर्स में से एक हैं। उन्होंने जिस तरह से सर्किल ऑफ शक में पहले ट्रेटर को ढूंढकर एक्सपोज किया था, वो एक ही एपिसोड में शो की क्वीन बन गई थीं। अपूर्वा मखीजा ने इस दौरान साबित कर दिया कि वो इस शो की बेस्ट प्लेयर हैं और सभी के लिए एक बड़ा खतरा भी हैं। वो एक ही पल में पूरे सीजन की हाईलाइट बन गईं। हालांकि, इस एपिसोड के बाद वो कुछ खास कमाल दिखा नहीं पाईं क्योंकि उनका फोकस इस शो से हटकर कहीं और शिफ्ट हो गया।
उर्फी जावेद के कारण बिगड़ा अपूर्वा का गेम
जिस दिन से अपूर्वा मखीजा और उर्फी जावेद की लड़ाई हुई थी, उस दिन के बाद से ये दोनों जानी दुश्मन बन गईं। उर्फी जावेद तो पूरे सीजन अपूर्वा मखीजा को इग्नोर करती हुई नजर आईं, लेकिन अपूर्वा मखीजा के सिर से उर्फी जावेद का बुखार नहीं उतरा। वो पूरे सीजन बस उर्फी के नाम की माला ही जपती हुई नजर आई हैं। एक लड़ाई के बाद अपूर्वा का सारा ध्यान बस उर्फी पर रहा और वो उनसे मूव ऑन ही नहीं कर पाईं और इसी कारण उनके गेम का डाउन फॉल शुरू हो गया।
उर्फी के नाम की माला जपती रहीं अपूर्वा
आप इस लड़ाई के बाद ‘द ट्रेटर्स’ का कोई भी एपिसोड उठाकर देखेंगे, तो आपको अपूर्वा मखीजा एक ही मिशन पर दिखाई देंगी। वो या तो उर्फी जावेद की चुगलियां या बुराइयां करती हुई दिखाई देती हैं, या फिर उन्हें ‘द ट्रेटर्स’ से निकालने की प्लानिंग करती रहती हैं। ट्रेटर्स ढूंढने की जगह अपूर्वा मखीजा का ध्यान उर्फी को शो से बाहर निकालने में चला गया और वो अपने शातिर दिमाग का सही इस्तेमाल नहीं कर पाईं। अपूर्वा मखीजा अगर ठीक से फोकस करतीं तो वो बाकी ट्रेटर्स को भी आसानी से एक्सपोज कर देतीं, जैसे उन्होंने राज कुंद्रा को किया था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT फेम Adnaan Shaikh शादी के 9 महीने बाद बने पापा, सोशल मीडिया पर किया खुशखबरी का ऐलान
गेम छोड़ उर्फी पर रहा फोकस
हर टास्क में अपूर्वा मखीजा बस उर्फी जावेद से जलती हुई नजर आईं। उनके मन में बस यही चलता रहा कि वो शो में बच क्यों गईं? या फिर लोग उन्हें इतना सपोर्ट क्यों कर रहे हैं? अगर इस सब चीजों से वो आगे निकाल पातीं तो शायद गेम कुछ और ही होता। खैर अपनी इन बेवकूफियों से हो सकता है कि फिनाले एपिसोड में अपूर्वा मखीजा शो से बाहर हो जाएं। अब बस इस शो का एक एपिसोड और आना बाकी है और उसमें देखना होगा कि कौन शाइन करता है?
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
6 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
8 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
9 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
11 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
11 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
12 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines