हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

The Traitors के 5 कंटेस्टेंट्स में नहीं कोई दम, 3 एपिसोड तक बनकर रह गए फिसड्डी

The Traitors: शो ‘द ट्रेटर्स’ में 5 ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं, जो एकदम फिसड्डी साबित हो रहे हैं। उनका शो में कोई खास योगदान नजर नहीं आ रहा है। वो ना तो ट्रेटर बन पाए और ना ही उसे पकड़ने की काबिलियत दिखा रहे हैं। अब वो कौन-कौन हैं? चलिए देखते हैं।

विज्ञापन
'द ट्रेटर्स' के 5 सुस्त कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं। (Photo Credit- Instagram)

The Traitors: करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स’ के जल्द ही 3 नए एपिसोड आने वाले हैं। इस शो को लेकर फैंस का क्रेज बढ़ता जा रहा है और आगे क्या होगा? ये जानने की एक्साइटमेंट सभी के अंदर देखने को मिल रही है। 20 सेलिब्रिटीज के साथ ये शो शुरू हुआ और तीसरे एपिसोड तक 4 लोग शो से बाहर हो गए। अब ‘द ट्रेटर्स’ में 16 कंटेस्टेंट्स बाकी हैं और इसमें से कुछ जबरदस्त परफॉर्म कर रहे हैं, तो कुछ का गेम काफी ढीला लग रहा है। 5 कंटेस्टेंट्स तो ऐसे हैं, जिनका शो में होना या ना होना, एक ही बराबर है। चलिए जानते हैं ‘द ट्रेटर्स’ के 5 सबसे कमजोर कंटेस्टेंट्स कौन से हैं?

आशीष विद्यार्थी

इस शो के सबसे सीनियर कंटेस्टेंट शो में सबसे कम इंटरेस्टेड नजर आए। आशीष विद्यार्थी पर लोग शक कर रहे थे और वो बस सोने में बिजी थे। शो में शामिल होने से लेकर तीसरे एपिसोड के अंत तक, उन्होंने सोने के अलावा कुछ भी नहीं किया। उनका ट्रेटर ढूंढने में कंट्रीब्यूशन 0 था। कुछ लोग तो उन पर इसलिए भी शक कर बैठे कि इतने रोमांचक गेम में वो इतने चिल कैसे हैं? उनका सोना उनके लिए मुसीबत भी बन गया था। वो तो उनकी किस्मत अच्छी है कि वो बच गए।

जानवी गौर

एस्ट्रोलॉजर जानवी गौर इस शो में आ तो गईं, लेकिन वो नहीं जानती कि उन्हें करना क्या है? वो बस लोगों की बातों का बुरा मानकर मुंह फुलाकर बैठी रहती हैं। वो ना तो कंटेस्टेंट्स के साथ मिलती-जुलती हैं और ना ही किसी से बात करती हैं। उनके बर्ताव से बाकी लोग भी तंग आ चुके हैं। अब जानवी को देख ऐसा लग रहा है कि बाकी कंटेस्टेंट्स गेम छोड़कर उन्हें निकालने पर फोकस कर रहे हैं।

विज्ञापन

जन्नत जुबैर

सोशल मीडिया स्टार जन्नत जुबैर इस शो में फुस्स नजर आ रही हैं। उन्होंने शो में बस उर्फी जावेद को दोस्त बनाने के अलावा कोई काम नहीं किया है। वो ना तो ज्यादा बात करती हुई नजर आती हैं और ना ही ट्रेटर्स को ढूंढने में कोई मेहनत करती हैं। जन्नत जुबैर 3 एपिसोड्स में सिर्फ तब लाइमलाइट में आईं, जब उन्होंने करण कुंद्रा का नाम लिखा और उनके बाहर होने पर उन्हें पछतावा हुआ। रोने के अलावा अभी तक जन्नत ने शो में कुछ भी नहीं किया है।

सुधांशु पांडे

‘अनुपमा’ फेम एक्टर सुधांशु पांडे से फैंस को काफी उम्मीदें थीं। वो जिस तरह के किरदार निभा चुके हैं, उसे देखते हुए लोगों को लगा था कि वो काफी शार्प होंगे। हालांकि, गेम में सुधांशु पांडे अपना इतना योगदान देते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। वो और बेहतर कर सकते हैं। उनके जूनियर उनसे अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: क्या Rozlyn Khan ने कैंसर के कारण बदला अपना नाम? हॉस्पिटल बैंड दिखाकर बताई वजह

अंशुला कपूर

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अब तक 3 एपिसोड में अपनी चाची महीप कपूर पर शक करने के अलावा कुछ भी नहीं किया है। अंशुला शो में बस पंजाबी कंटेस्टेंट्स ढूंढकर उनके साथ चिल कर रही हैं। बाकी महीप कपूर के अलावा कौन ट्रेटर हो सकता है? इस पर भी अंशुला कपूर एक दम ब्लेंक नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola