The Traitors: करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स’ में रोज नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहे हैं। इस शो में लगातार कंटेस्टेंट्स कम हो रहे हैं। कुछ लोगों का कत्ल ट्रेटर्स कर रहे हैं और कुछ इनोसेंट प्लेयर्स को सर्कल ऑफ शक के दौरान बाहर किया जा रहा है। अब तक शो में 4 ऐसे एलिमिनेशन हुए हैं, जिनका पछतावा हर इनोसेंट कंटेस्टेंट को हुआ है। सर्कल ऑफ शक में कई बेगुनाह लोग शक में घेरे में ऐसे फंसे कि उनका पत्ता शो से फौरन कट गया। अब जानते हैं वो 4 इनोसेंट कंटेस्टेंट्स कौन हैं? जिनके जाने से सब लोग पछताए हैं।
महीप कपूर
महीप कपूर शो शुरू हुआ तब से ही लोगों के निशाने पर थीं। शो में मौजूद एक-एक कंटेस्टेंट को शक था कि महीप ही ट्रेटर हैं। उनको कई एपिसोड तक अपने आपको सबके बीच साबित करना पड़ा। हालांकि, तब भी बाकी लोगों को उनकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ और वो सर्कल ऑफ शक में फाइनली बाहर हो गईं। जब उन्होंने बताया कि वो वाकई ट्रेटर नहीं थीं, तो सभी लोग दंग रह गए।
करण कुंद्रा
करण कुंद्रा भी बिना बात बलि चढ़ गए। वो अच्छा-खासा गेम खेल रहे थे और एक दिन अचानक उनके दोस्तों को उन पर शक हुआ और उन्होंने सबके दिमाग में ये बात फिट कर दी कि करण कुंद्रा ट्रेटर हैं। बस फिर क्या था, एक ही दिन में करण कुंद्रा को शो से बाहर कर दिया गया। वो लोगों को कहते रह गए कि वो इनोसेंट हैं, लेकिन किसी ने भी उनकी बातों पर यकीन नहीं किया। करण कुंद्रा के शो से बाहर होने पर सभी कंटेस्टेंट्स को बेहद दुख हुआ था और उनके बाहर होने का पछतावा भी हुआ। जन्नत जुबैर तो फूट-फूटकर रोती हुई नजर आई थीं।
आशीष विद्यार्थी
आशीष विद्यार्थी अपने आलास और पास्ट में निभाए किरदारों के कारण लोगों के निशाने पर आ गए। उनकी इमेज ही ऐसी बनी हुई है कि लोग उन पर शक करने से खुद को रोक ही नहीं पाए। आशीष विद्यार्थी भी ट्रेटर नहीं थे, लेकिन फिर भी शो से आउट हो गए। लोगों को बाद में उन पर शक करने पर अपनी गलती का अहसास हुआ।
यह भी पढ़ें: Lauren Gottlieb से पहले इन स्टार्स ने भी किसी को नहीं पड़ने दी शादी की भनक, बाद में दिया झटका
रफ्तार
मशहूर रैपर रफ्तार भी इस शो में अपनी इनोसेंस साबित नहीं कर पाए। जब एक के बाद एक कत्ल हुए तो लोगों का शक रफ्तार पर भी आकर रुका। हालांकि, उन्होंने शो पर इतनी बड़ी बात कह दी कि अगर वो ट्रेटर हुए तो वो रैप करना छोड़ देंगे। इसके बावजूद रफ्तार को सर्कल ऑफ शक में एविक्ट कर शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। बाद में सभी को सच पता लगा तो बड़ा पछतावा हुआ।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
33 mins agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 hr agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
1 hr ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
2 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
19 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
20 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
22 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines