ऐतिहासिक फैक्ट्स पर सवाल करती है परेश रावल की The Taj Story, जानिए फिल्म की खास बातें

The Taj Story Release: परेश रावल इन दिनों फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसे 31 अक्टूबर, 2025 यानी कि आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ये फिल्म ऐतिहासिक फैक्ट्स पर सवाल करती है.

The Taj Story, The Taj Story Release, The Taj Story Major Facts

परेश रावल की द ताज स्टोरी. (photo- Youtube)

The Taj Story Major Facts: परेश रावल पिछले कुछ समय से अपनी फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इस पर काफी विवाद रहा. इसकी कहानी ताजमहल पर कई सवाल खड़े करती है, जिसकी वजह से इसके ट्रेलर पर काफी बवाल मचा था. लेकिन, अब तमाम विवादों के बाद फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया. ऐतिहासिक फैक्ट्स पर सवाल करती इस फिल्म की रिलीज का इंतजार आज खत्म हो गया. फिल्म की कहानी धर्म, इतिहास और सच्चाई तीनों के बीच टकराव पर आधारित है. परेश रावल फिल्म में ताजमहल के पीछे का कच्चा चिट्ठा खोलते हैं. चलिए बताते हैं इसकी खास बातें…

विज्ञापन

ताजमहल पर बहस छोड़ जाती है फिल्म की कहानी

परेश रावल की कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ की कहानी ताजमहल के इर्द-गिर्द घूमती है. क्योंकि पहले भी कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता रहा है कि ताजमहज का निर्माण मंदिर तुड़वाकर करवाया गया था. तेजो महालय को लेकर दावा किया जाता है कि वहां पर शिव मंदिर था. वहीं, दूसरी तरफ कहा जाता है कि यह एक वक्फ संपत्ति है. अब इसी विवाद की एक झलक परेश रावल की फिल्म में दिखाया गया है. एक्टर कोर्टरूम में इतिहास के पन्ने खोलते नजर आते हैं. इस फिल्म की कहानी ताजमहल को लेकर एक बहस छोड़ जाती है.

विज्ञापन

ऐतिहासिक तथ्यों पर सवाल करती है फिल्म

परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ आलोचनात्क रूप से ऐतिहासिक फैक्ट्स पर सवाल करती है. इसमें अनकही कहानियां और छिपे हुए कुछ सच परेश रावल उजागर करते हैं. ताजमहल को लेकर एक किस्सा है कि शाहजहां ने ताजमहल बनाने वाले कारीगरों के हाथ कटवा दिए थे. इसी किस्से को फिल्म में खारिज किया जाता है. इसमें 22 बंद तहखाने कमरों के उद्देश्य पर बहस चल रही होती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कौन हैं भूमि शेट्टी? ‘हनु मान’ फेम प्रशांत वर्मा की फिल्म में बनी हैं ‘महाकाली’, बिग बॉस में भी आ चुकी हैं नजर

OMG के बाद परेश रावल की सीरियस कोर्ट रूम ड्रामा

परेश रावल को उनके अभिनय के लिए जाना जाता है. उन्हें अक्सर विलेन, कॉमेडी और अन्य किरादरों को निभाते हुए देखा गया है. लेकिन, कोर्ट रूम ड्रामा जैसी फिल्मों में सीरियस मुद्दे पर बात करते हुए एक्टर कम ही नजर आए हैं. ऐसे में उनके फैंस के लिए ये शानदार अवसर है, जब उन्हें कोर्ट रूम में बहस करते और फैक्ट्स पर बात करते हुए देखा जा सकता है. इसके पहले उन्हें OMG में कोर्ट रूम में बहस करते हुए देखा गया था.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?

बहरहाल, अगर परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ के बारे में लोगों के रिव्यू के बारे में बात की जाए तो इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं और फिल्म की स्टोरी की तारीफ कर रहे हैं. विवादों से परे कुछ लोगों ने इसकी कहानी के प्लॉट की तारीफ की है. कइयों ने इसे इमोशनल रोलरकोस्टर तक बताया है. इतना ही नहीं, फिल्म की कहानी के साथ ही लोग परेश रावल के अभिनय की भी तारीफ कर रहे हैं. खबरों के मुताबिक इसे 3.5 स्टार दिए जा रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ