The Song Of Scorpions Trailer Release: 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस' का शानदार ट्रेलर रिलीज, बड़े पर्दे आखिरी बार दिखेगी इरफान खान की झलक

The Song Of Scorpions Trailer Release

The Song Of Scorpions Trailer Release

The Song Of Scorpions Trailer Release: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) आज भले ही हमारे बीच ना हो, लेकिन इरफान ने हमेशा ही अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज किया है। फैंस को इरफान की फिल्में बहुत पसंद आती हैं।

विज्ञापन

इस बीच अब एक्टर की आखिरी फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस’ आने वाली है, जिसको लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड है। आज यानी बुधवार को इरफान की ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस’ के ट्रेलर को रिलीज कर दिया गया है, जिसमें आखिरी बार इरफान की एक्टिंग देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
और पढ़िए – Chittibabu On Samantha Ruth Prabhu: प्रोड्यूसर चिट्टी बाबू ने सामंथा रुथ प्रभु पर कसा तंज, बोले-सब घटिया और पागलपन भरी हरकतें हैं

‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस’ का ट्रेलर रिलीज

मशहूर फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम पर इरफान की अपकमिंग फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस’ के ट्रेलर को साझा किया है। ये फिल्म इरफान की आखिरी फिल्म है, इसलिए फैंस इसके लिए बहुत एक्साइटेड है।

बता दें कि ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस’ के ट्रेलर में आपको इरफान खान एक ऊंट के व्यापारी के किरदार में नजर आने वाले हैं। फैंस को इरफान की फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद आ रहा है और सभी इस फिल्म के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

राजस्थानी भाषा में डायलॉग बोलेंगे इरफान

बता दें कि इस फिल्म में इरफान राजस्थानी भाषा में अपने डायलॉग से हर किसी का ध्यान खीचेंगे। वहीं, ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस’ में ईरानी-फ्रेंच एक्ट्रेस गोलशिफ्तेह फरहानी भी अपनी अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली है। वहीं, इस फिल्म में एक्ट्रेस वाहिदा रहमान और एक्टर शशांक अरोड़ा भी अपना अहम रोल निभाते देखें जाएंगे।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/CrLSBVpN3zh/?img_index=1

और पढ़िए – Shaakuntalam BO Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर ‘शाकुंतलम’ ने टेके घुटने, पांचवे दिन लाखों में सिमटी फिल्म की कमाई

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि इरफान की तीसरी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस’ को 28 अप्रैल 2023 को रिलीज किया जाएगा। तीन साल पहले यानी 29 अप्रैल को कैंसर के चलते इरफान खान का निधन हो गया था और अब ये इरफान की आखिरी फिल्म होगी, जिसमें बड़े पर्दे पर इरफान की अदाकारी का जलवा देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ