हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

The Sabarmati Report के ट्रेलर पर लोगों की क्या राय? Vikrant Massey की फिल्म पास या फेल?

The Sabarmati Report Trailer Social Media Reaction: विक्रांत मैसी और रिद्धि डोगरा की आने वाली फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसी के साथ लोगों ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन भी दे दिया है।

विज्ञापन
The Sabarmati Report

The Sabarmati Report Trailer Social Media Reaction: विक्रांत मैसी और रिद्धि डोगरा की आने वाली फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के ट्रेलर का लोगों को बेहद बेसब्री से इंतजार था। वहीं, अब इस फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी। ट्रेलर को देखकर लोगों की क्या राय है? और यूजर्स को ये कैसा लगा? आइए जानते हैं?

2002 में हुए गोधरा कांड की कहानी

दरअसल, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ साल 2002 में हुए गोधरा कांड की कहानी पर बेस्ड है। फिल्म के ट्रेलर में ’12th फेल’ एक्टर विक्रांत मैसी और ‘जवान’ एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा कमाल का अभिनय करते नजर आ रहे हैं। जी हां, ट्रेलर में ही दोनों की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। दोनों के बीच अंग्रेजी और हिंदी पत्रकारिता को लेकर जंग दिखाई गई है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए हैं।

लोगों ने क्या कहा?

इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया कि ना एक्शन, ना वीएफएक्स, फिर भी रोंगटे खड़े कर रही है, कमाल का काम किया है। दूसरे यूजर ने लिखा कि इस तरह की फिल्में सच में कमाल की होती है। तीसरे यूजर ने कहा कि विक्रांत की एक्टिंग कमाल की है। चौथे यूजर ने कहा कि इसे कहते हैं सिनेमा। एक और यूजर ने लिखा कि अगर ट्रेलर इतना कमाल है तो फिल्म में तो मजा ही आ जाना है। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

जर्नलिस्ट प्वाइंट ऑफ व्यू पर फिल्म

फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के ट्रेलर से साफ है कि इसमें क्या दिखाने की कोशिश की गई है। वैसे तो इस घटना के कई सारे पहलू हैं, लेकिन इस फिल्म में कांड को उसकी कवरेज के आधार पर दिखाया गया है। जी हां, फिल्म को जर्नलिस्ट प्वाइंट ऑफ व्यू और उस कांड के दौरान पत्रकारों के अप्रोच पर बनाया गया है। फिल्म में विक्रांत और रिद्धि, हिंदी और अंग्रेजी पत्रकारिता के लिए भिड़ते नजर आ रहे हैं।

15 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म के ट्रेलर के साथ ही इसको लेकर फैंस में एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। जी हां, लोगों को फिल्म के रिलीज होने का बेहद बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म को 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किस तरह का कमाल दिखा पाती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Natasa Stankovic के दिल में पनपा एक ‘हार्दिक’ रिश्ता? आखिर कौन है वो शख्स?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola