The Sabarmati Report OTT Release Date: कुछ ही दिनों बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ थिएटर में रिलीज हुई है। फिल्म अपनी रिलीज के पहले से चर्चा में बनी हुई है। इस बीच अब लोगों को फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। अगर आप भी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की ओटीटी रिलीज डेट आ गई है। आइए जानते हैं कि फिल्म कब और कहां ओटीटी पर आ रही है?
किस ओटीटी पर कब आ रही The Sabarmati Report?
विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की बात करें तो इस फिल्म का प्रीमियर अब ज्यादा दूर नहीं है। भले ही ये फिल्म अगले साल ओटीटी पर आ रही है, लेकिन जनवरी में ही आ रही है। फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का प्रीमियर 10 जनवरी, 2025 को ZEE5 पर होगा। इस फिल्म का निर्देशन धीरज सरना ने किया है और ये 15 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
क्या है फिल्म की कहानी?
इसी के साथ अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में आज से 22 साल पहले की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में वो घटना दिखाई गई है, जिसमें चंद सेकंड में कई जान चली जाती हैं। फिल्म की कहानी ‘गोधरा कांड’ पर आधारित है, जिसमें दिखाया ‘साबरमती एक्सप्रेस’ की वो जर्नी दिखाई गई है, जो लोगों को उनकी मंजिल नहीं बल्कि मौत तक ले गई।
‘साबरमती एक्सप्रेस’
जैसे ही ‘साबरमती एक्सप्रेस’ ट्रेन गोधरा स्टेशन के पास जाती है, तो अचानक से इस ट्रेन में भीषण आग लग जाती है और देखते ही देखते ‘साबरमती एक्सप्रेस’ आग के आगोश में आ जाती है। ट्रेन में लगी भीषण आग में झुलस जाते हैं वो कारसेवक जो राम मंदिर आंदोलन से जुड़े एक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। ये हादसा ना सिर्फ लोगों की जान ले गया बल्कि एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा भी बन गया।
22 साल पहले की कहानी
अब इसी घटना पर फिल्म बनाई गई है, जिसमें 22 साल पहले की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी देख चुके हैं और उन्होंने फिल्म की और इसके कलाकारों की खूब तारीफ की है। साथ ही फिल्म में विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं। फिल्म को लेकर मेकर्स ने भी कहा है कि इस फिल्म को बनाने में खूब मेहनत की गई है और खूब रिसर्च करके और तथ्यों के आधार पर इसे बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- देखते ही देखते मारे गए 400 लोग, एक्शन से भरपूर ये सीरीज हिलाएगी दिमाग के पेंच, OTT पर कर रही ट्रेंड
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 hr agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
3 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
4 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
7 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
18 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
22 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines