The Sabarmati Report Star Vikrant Massey Retirement Post: एक्टिंग में अपनी दमदार पहचान बना चुके विक्रांत मैसी ने एक हैरान कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है। द साबरमती रिपोर्ट एक्टर अपने इस फैसले को लेकर अब सुर्खियों में हैं। दरअसल 1 दिसंबर को अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेने का ऐलान किया। ये पोस्ट न सिर्फ उनके फैंस को चौंका गया, बल्कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो गया। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
विक्रांत मैसी के पोस्ट ने किया हैरान
विक्रांत मैसी का ये पोस्ट उन सभी के लिए एक बड़ा सरप्राइज था, जो उनके बहुत बड़े फैन हैं। पोस्ट में विक्रांत ने लिखा, ‘पिछले कुछ साल शानदार रहे हैं। आप सभी के सपोर्ट के लिए दिल से धन्यवाद। अब समय है खुद को रीसेट करने का। 2025 में आपसे आखिरी बार मिलूंगा, जब तक सही समय नहीं आता। दो आखिरी फिल्में और अनगिनत यादें। सब कुछ देने के लिए शुक्रिया। हमेशा आभारी रहूंगा।’ इस पोस्ट को पढ़ते ही उनके फैंस अब ये नहीं समझ पा रहे हैं कि उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला आखिर क्यों किया।
विक्रांत मैसी का डेब्यू
विक्रांत ने अपने करियर की शुरुआत 2004 में टीवी शो ‘कहां हूं मैं’ से की थी, जिसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे पर कई हिट शोज किए। ‘धर्मवीर’, ‘बालिका वधू’ और ‘कुबूल है’ जैसे शो में उनकी भूमिका को दर्शकों ने खूब सराहा। लेकिन 2013 में फिल्म ‘लुटेरा’ से बॉलीवुड में कदम रखने के बाद उनकी पहचान और भी मजबूत हो गई। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई, जिनमें कुछ फिल्मों ने शानदार सफलता हासिल की, तो कुछ फ्लॉप भी रही। लेकिन हालिया रिलीज ’12वीं फेल’ और ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं मैसी
विक्रांत के इस फैसले के बाद कई लोग उनके कदम की वजह जानने के लिए उत्सुक हैं। हालांकि विक्रांत ने खुद पोस्ट में लिखा है कि वो अब परिवार और निजी जीवन को प्राथमिकता देने का सोच रहे हैं। उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने हाल ही में उनके पहले बच्चे को जन्म दिया है, जिसके बाद उन्होंने अपने पारिवारिक कर्तव्यों को पूरा करने का फैसला लिया है। एक अभिनेता के रूप में उन्होंने हमेशा जिम्मेदारी से काम किया और अब वो अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं।
विक्रांत मैसी का शानदार रहा करियर
विक्रांत की फिल्म ’12वीं फेल’ में उनके द्वारा निभाया गया किरदार आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने उन्हें दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब सराहना दिलाई। इसके अलावा ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में रिषु के किरदार को भी दर्शकों ने हाथों हाथ लिया। इसी साल उनकी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ रिलीज हुई, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं से सराहना मिली। विक्रांत को इस साल आईएफएफआई 2024 में ‘पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
अब विक्रांत का ये फैसला उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका है। उनकी आखिरी दो फिल्में 2025 में रिलीज होंगी और उसके बाद वो एक्टिंग से एक ब्रेक लेंगे। फैंस उनके इस फैसले को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे समझ नहीं पा रहे हैं, तो कुछ लोग विक्रांत के इस फैसले को सही मानते हुए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: बेघर हुईं Aditi Mistry का शॉकिंग खुलासा, इस कंटेस्टेंट को बताया शो का विनर
संबंधित खबरें
इमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
50 mins ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
1 hr agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
1 hr ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
1 hr ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
15 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
15 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
18 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
19 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines