हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आलोचनाओं के बावजूद ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर की 'द रॉयल्स' ने मारी बाजी, नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 नॉन-इंग्लिश शोज में शामिल

‘द रॉयल्स’ में ईशान खट्टर, भूमि पेडनेकर, जीनत अमान और साक्षी तंवर जैसे कई एक्टर्स हैं। यह सीरीज मोरपुर के एक शाही परिवार की कहानी है, जो पैसों की तंगी का सामना कर रहा है।

विज्ञापन

ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर की वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। लोग कह रहे हैं कि शो में लीड एक्टर्स के बीच केमिस्ट्री नहीं है और कहानी भी खास दमदार नहीं है। इसके बावजूद, नेटफ्लिक्स पर इस शो को काफी लोग देख रहे हैं।

व्यूअरशिप के मामले में आगे निकली ‘द रॉयल्स’

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म द्वारा पोस्ट किए गए नए डेटा के अनुसार,‘द रॉयल्स’ ने टॉप 10 नॉन-इंग्लिश शो में तीसरा नंबर हासिल किया है। इसने कोरिया की फेमस सीरीज ‘Weak Hero’ और इजरायल की ‘Bad Boy’ को पीछे छोड़ दिया है। इससे आगे सिर्फ ‘Asterix & Obelix: The Big Fight’ और ‘Eternaut’ हैं।

यह शो भारत, बांग्लादेश, मालदीव, ओमान, पाकिस्तान, यूएई और मॉरीशस जैसे सात देशों में नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बना है। इसके अलावा यह दुनिया के 43 और देशों की टॉप 10 लिस्ट में भी शामिल है, जैसे कि लेबनान, श्रीलंका, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और कोलंबिया। इसने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में 30 लाख व्यूज और कुल 1.7 करोड़ घंटे का वॉच टाइम हासिल किया। हर दर्शक ने औसतन करीब 6 घंटे तक शो देखा।

विज्ञापन

हालांकि बहुत से लोग इसे देख रहे हैं, लेकिन कई दर्शकों को शो की कहानी पसंद नहीं आई। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि लीड एक्टर्स के बीच तालमेल नहीं दिखता और शो की कहानी कमजोर और बोरिंग लगती है।

क्या है ‘द रॉयल्स’ की कहानी

ये एक रॉयल फैमिली की कहानी है जो कभी बहुत अमीर हुआ करती थी, लेकिन अब कर्ज में डूबी हुई है। इसमें ईशान खट्टर, भूमि पेडनेकर, जीनत अमान, नोरा फतेही और साक्षी तंवर जैसे एक्टर्स हैं।

विज्ञापन

कहानी मोरपुर नाम के एक काल्पनिक शहर की है, जहां अविराज और सोफिया मिलकर एक पुरानी हवेली को एक शानदार बेड एंड ब्रेकफास्ट होटल में बदलने की कोशिश करते हैं। शुरू में दोनों के बीच काफी बहसें होती हैं, लेकिन धीरे-धीरे उनके बीच प्यार हो जाता है।

इस शो को प्रियांका घोष और नुपुर अस्थाना ने डायरेक्ट किया है। इसे नेहा वीणा शर्मा ने लिखा है और प्रितीश नंदी कम्युनिकेशंस ने प्रोड्यूस किया है। शो की क्रिएटर्स रंगीता प्रितीश नंदी और ईशिता प्रितीश नंदी हैं। ‘द रॉयल्स’ 9 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- विजय देवरकोंडा किसे करना चाहते हैं किडनैप? ‘किंगडम’ में साथ काम करने का मिला मौका

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola