Apoorva Mukhija: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और ‘द ट्रेटर्स’ फेम अपूर्वा मखीजा एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई हैं। एक अनाउंसमेंट की वजह से अपूर्वा सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दिलजीत दोसांझ और जाकिर खान के नक्शे-कदम पर चलते हुए इंफ्लुएंसर ने इंडिया टूर की अनाउंसमेंट कर दी है। अब इंस्टाग्राम पर उनके इंडिया टूर की पोस्ट काफी वायरल हो रही है जिसके कमेंट सेक्शन में यूजर्स कमेंट कर उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
यह भी पढ़ें: Apoorva Mukhija से एक्स बॉयफ्रेंड समेत इन दोस्तों ने भी बनाई दूरी, किसी ने किया अनफॉलो तो किसी ने किया एक्सपोज!
क्यों हुईं ट्रोल?
अपूर्वा मखीजा की पॉपुलैरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। प्राइम वीडियो पर आए द ट्रेटर्स में उन्हें ऑडियंस ने खूब पसंद भी किया था। वहीं हाल ही में उन्हें फराह खान के व्लॉग में भी देखा गया था। अब अपूर्वा दिलजीत दोसांझ और जाकिर खान की तरह ही इंडिया टूर करने जा रही हैं। इस बात का ऐलान टूर करवाने वाले ऑर्गेनाइजर्स ने किया है। उन्होंने अपूर्वा की फोटो के साथ टूर की डिटेल्स पोस्ट में शेयर की। ऑर्गेनाइजर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘रिबेल और दोस्तों वाली एनर्जी जल्द ही आपके शहर में आ रही हैं। अपूर्वा उर्फ ‘द रिबेल किड’ इंडिया में सब जगह पर अपना टूर करने वाली हैं।’
क्या बोले यूजर्स?
ऑर्गेनाइजर्स की पोस्ट पर अब यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने अपूर्वा को ट्रोल करते हुए लिखा, ‘वहां भी कलेश करेगी।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पता नहीं वहां क्या करेगी और इसे सुनने के लिए कौन पैसे देगा।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ये टूर में करेगी क्या?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘दुनिया पागल हो गई है और दुर्भाग्य से इसे वो सपोर्ट नहीं मिल रहा जो मिलना चाहिए था। इस टूर का आखिर मकसद क्या है? और भी गालियां सिखाना, बेइज्जती को अच्छा दिखाना और भी बहुत कुछ।’
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से सुर्खियों में आईं
अपूर्वा मखीजा पहली बार सुर्खियों में तब आई थी जब ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के लिए उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। शो में अपशब्द बोलने के लिए अपूर्वा पर एफआईआर तक दर्ज हो गई थी। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें बॉयकॉट भी कर दिया था। हालांकि विवाद के कुछ महीनों बाद अपूर्वा का कमबैक हुआ और वो नेटफ्लिक्स की मूवी ‘नादानियां’ और प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में नजर आईं।
यह भी पढ़ें: Apoorva Mukhija पर एक्स बॉयफ्रेंड ने लगाए चीटिंग के आरोप, फैंस ने जमकर किया ट्रोल
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
15 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
18 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
18 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
19 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
20 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
21 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
22 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines